Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जलाया:80% शरीर जला, 2 साल से चल रहा था अफेयर, युवक की हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक ऑटो चालक को उसकी प्रेमीका और अन्य लोगों ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से लगभग 80% झुलस गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। रामस्वरूप कॉलोनी निवासी ऑटो चालक चांद पर गुरुवार रात 10 बजे हमला किया गया। परिजनों के अनुसार, चांद सवारी छोड़कर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी प्रेमीका शबनम, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने उसे जबरन खींचकर ले जाया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में चांद को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित के भाई साबिर खान ने बताया- चांद का करीब दो साल से आजम पाड़ा की रहने वाली शबनम से अफेयर चल रहा था। पहले आजम पाड़ा की रहने वाली शबनम से निकाह किया था। शबनम के पहले पति की पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। आरोप है कि शबनम ने बिना तलाक लिए इसी महीने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी। परिजनों का कहना है कि घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर परिवार में नाराजगी है और जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:होटल में काम करता था, बाराबंकी का रहने वाला था
    Next Article
    बरेली में आज खेली जाएगी फूलों की होली:बमनपुरी की रामलीला में व्यास गुरु मुनेश्वर दास ने सुनाया राम अवतार का प्रसंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment