Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में आज खेली जाएगी फूलों की होली:बमनपुरी की रामलीला में व्यास गुरु मुनेश्वर दास ने सुनाया राम अवतार का प्रसंग

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के बमनपुरी में विश्व प्रसिद्ध रामलीला वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस रामलीला को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है। पिछले 166 वर्षों से लगातार ये रामलीला लगातार हो रही है। प्रथम दिवस की कथा का रसपान कराते हुए व्यास गुरु मुनेश्वर दास ने शिव-पार्वती संवाद के माध्यम से राम अवतार के रहस्यों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि जब समाज में अधर्म, असुरों और अभिमानियों का बोलबाला बढ़ जाता है और साधु, गाय व ब्राह्मणों पर अत्याचार सीमा पार करने लगते हैं, तब निराकार ब्रह्म साकार रूप धारण करते हैं। प्रभु ने कभी वराह, कभी नरसिंह, तो कभी वामन बनकर संतों की पीड़ा हरी है। इसी क्रम में भक्तों के कल्याण के लिए प्रभु श्रीराम का अवतार हुआ। नारद मोह और रावण जन्म का सजीव मंचन लीला के दौरान नारद मोह की कथा का विशेष वर्णन किया गया। गुरु जी ने बताया कि कैसे एक बार देवर्षि नारद को अपने रूप और ज्ञान पर अहंकार हो गया था, जिसे प्रभु ने अपनी लीला से दूर किया। रामचरितमानस के बालकाण्ड के श्लोकों की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि राम और शिव एक-दूसरे के पूज्य हैं और इस कथा के श्रवण मात्र से प्रभु की प्राप्ति निश्चित है। मंच पर नारद मोह के साथ-साथ रावण जन्म और फिर अयोध्या में आनंद के बीच श्री राम जन्म का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। स्वरूपों के पूजन के साथ हुआ विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत श्री लक्ष्मी नारायण जी के स्वरूपों द्वारा फेरा निकाल कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि और रामलीला प्रभारियों ने स्वरूपों का तिलक व माला पहनाकर अभिनंदन किया और आरती उतारकर उत्सव का श्रीगणेश किया। अध्यक्ष राजू मिश्रा ने क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए प्रतिदिन लीला में शामिल होने का आह्वान किया। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने जानकारी दी कि कल सीता मैया के जन्म की लीला होगी, जिसके बाद फूलों की होली का विशेष आयोजन किया जाएगा। व्यवस्था में जुटे रहे ये पदाधिकारी इस गरिमामयी आयोजन में संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, महामंत्री सुनील रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, लीला प्रभारी अखिलेश अग्रवाल व विवेक शर्मा समेत सत्येंद्र पांडेय, नीरज रस्तोगी, बॉबी रस्तोगी, दीपेन्द्र वर्मा, अमित वर्मा, कमल टण्डन, धीरज दीक्षित, महिवाल रस्तोगी, एडवोकेट पंकज मिश्रा, सोनू पाठक, संजू गुप्ता, सचिन श्याम भारतीय और कौशिक टण्डन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जलाया:80% शरीर जला, 2 साल से चल रहा था अफेयर, युवक की हालत गंभीर
    Next Article
    उमाशंकर सिंह पर 48 घंटे से IT की रेड:लखनऊ और बलिया में रेड जारी; साथी ठेकेदार के यहां भी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment