Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गैस सिलेंडर न मिलने पर हंगामा:गैस एजेंसी के हॉकरों ने की मारपीट, सिलेंडर ब्लैक करने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पीलाखार स्थित सरला गैस एजेंसी पर सिलेंडर को लेकर ग्राहक और हॉकर के बीच में विवाद हो गया। आरोप है कि हॉकर ने महिलाओं के साथ मारपीट की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च को ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक किया था, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। वहीं पड़ोसी शेर सिंह ने भी सिलेंडर बुक कराया। उन्हें भी सप्लाई नहीं दी गई। राजेश कुमार की पत्नी अनीता प्रजापति जब एजेंसी पर जानकारी लेने पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि हॉकर सिलेंडर लेकर गया है। जब रास्ते में हॉकर मिला तो उसने सिलेंडर ले जाने से इंकार किया। इससे आक्रोश फैल गया। सरला गैस एजेंसी पर हॉकर को रोक लिया। आरोप है कि हॉकर ने अभद्रता शुरू कर दी। दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा। हॉ शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पीड़ित पक्ष ने सरला गैस एजेंसी, पिलाकर के पास एक होकर को रोक लिया। आरोप है कि हौकर ने अभद्रता शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हॉकरों ने महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि एजेंसी के हॉकर सिलेंडर की ब्लैकिंग कर रहे हैं और आम उपभोक्ताओं को जानबूझकर गैस नहीं दी जा रही। साथ ही पहले दिए गए सिलेंडरों में 2-3 किलो गैस कम निकलने की भी शिकायत की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नत भारत अभियान- लखनऊ कॉलेज ने 5 गांवों का सर्वे:IIT कानपुर के निर्देशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर पहल
    Next Article
    पुलिस ने अनुचर के परिवार को 72 लाख रुपए दिए:उत्तर प्रदेश पुलिस व बैंक ऑफ बड़ौदा समझौते के तहत मिली आर्थिक सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment