Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में हिंदू नेताओं ने मेहताब बाग में की पूजा-अर्चना:गंगाजल चढ़ाया और भगवा ध्वज लहराया, बोले- शिव मंदिर है

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मेहताब बाग पहुंचे। यहां यमुना किनारे से ताजमहल को तेजो महालय मानते हुए धार्मिक कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने आरती उतारी, जबकि मनीष पंडित ने गंगाजल अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने शिव चालीसा का पाठ किया और भगवा ध्वज भी लहराया। इससे पहले सावन के पहले सोमवार को संगठन की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जल चढ़ाने पहुंची थीं। उस समय जल चढ़ाने का प्रयास किया गया था। अब तीसरे सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मेहताब बाग से पूजा-अर्चना की। उनका कहना है कि तेजो महालय से जुड़े दावों की सच्चाई इतिहास और प्रमाणों के आधार पर सामने आनी चाहिए। यमुना किनारे की पूजा-अर्चना सोमवार सुबह हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मेहताब बाग पहुंचे। यमुना नदी के किनारे धार्मिक आयोजन किया गया। यहां ताजमहल की ओर मुख करके आरती की गई और गंगाजल अर्पित किया गया। इस दौरान शिव चालीसा का पाठ भी हुआ। कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए अपनी धार्मिक मान्यताओं को लेकर नारे भी लगाए। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कार्यक्रम उनकी पहले से चल रही गतिविधियों का हिस्सा है। ‘इतिहास और प्रमाणों से दिया जाए जवाब’ अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने कहा कि उनकी आस्था तेजो महालय को लेकर स्पष्ट है। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब दबाव के बजाय इतिहास और प्रमाणों के आधार पर दिया जाना चाहिए। अज्जू चौहान का दावा है कि ताजमहल के अंदर शिव मंदिर है। उन्होंने कहा कि इस दावे से जुड़े तथ्यों को सामने लाने के लिए ऐतिहासिक प्रमाणों की जांच जरूरी है। पहले सोमवार को कांवड़ लेकर पहुंची थीं जिलाध्यक्ष हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जल चढ़ाने का प्रयास उनकी आस्था की आवाज थी। उन्होंने कहा कि तीसरे सोमवार को मेहताब बाग में आरती और गंगाजल अर्पित करना उसी क्रम की अगली कड़ी है। मीरा राठौर ने कहा कि किसी को रोकने से सवाल खत्म नहीं होंगे। तेजो महालय से जुड़े ऐतिहासिक दावों की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महापौर प्रमिला पांडेय ने हरियाली तीज पर गाया लोकगीत:'राधारानी बदरिया घेरि आई ननदी' से बांधा समां, रेनू निगम ने भी दी प्रस्तुति
    Next Article
    नागपंचमी पर 2 लाख भक्तों ने नागेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक:अयोध्या में दर्शन के लिए शिव मंदिरों में भीड़, भक्त जयकारे लगा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment