Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नागपंचमी पर 2 लाख भक्तों ने नागेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक:अयोध्या में दर्शन के लिए शिव मंदिरों में भीड़, भक्त जयकारे लगा रहे

    4 hours ago

    1

    0

    सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर अयोध्या में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया और नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से रामनगरी गूंज उठी। सरयू स्नान के बाद नागेश्वरनाथ में दर्शन भोर से ही श्रद्धालु सरयू तट पहुंचने लगे। स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही। भीड़ को देखते हुए भक्तों को एक-एक करके मंदिर में प्रवेश दिया गया। लोगों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। अयोध्या धाम में वाहनों की एंट्री बंद भीड़ को देखते हुए अयोध्या धाम में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नागेश्वरनाथ मंदिर से सरयू तट के बीच करीब एक दर्जन जगह बैरियर लगाए गए हैं। यहां भीड़ को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है। नागनाथ और शेषावतार मंदिर में भी भीड़ राम की पैड़ी के नागनाथ और शेषावतार मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सालभर सर्प भय नहीं रहता। शेषावतार मंदिर में शाम को विशेष झांकी निकाली जाएगी। मंदिर के महंत अशोक दास ने बताया कि यह मंदिर काफी पुराना है और इसका संबंध शेषनाग से माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में हिंदू नेताओं ने मेहताब बाग में की पूजा-अर्चना:गंगाजल चढ़ाया और भगवा ध्वज लहराया, बोले- शिव मंदिर है
    Next Article
    वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कार से कुचलकर कांवरिए की मौत:मार्कंडेय महादेव जा रहे जत्थे पर चढ़ी कार, 3 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment