Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कोचिंग संचालक की जलकर मौत:भाई-भांजी गायब; पड़ोसियों ने समझा पूजा-पाठ का धुआं निकल रहा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार रात एक मकान में आग से जलकर कोचिंग संचालक की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 8 बजे कामवाली ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बुजुर्ग का शव बेड पर पड़ा मिला। कोचिंग संचालक विनय बोस मूल रूप से जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। विनय अपने छोटे भाई सुनील बोस के साथ फरवरी 2026 से सेक्टर-10 स्थित कृपाल सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों भाई न्यू साईं एजुकेशन ट्यूशन एकेडमी के नाम से इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कोचिंग चलाते थे। रक्षाबंधन पर आगरा से बाहर था छोटा भाई घटना के समय विनय घर में अकेले थे। पुलिस के मुताबिक उनका छोटा भाई सुनील बोस रक्षाबंधन के कारण आगरा से बाहर गया हुआ था। इसलिए घटना के वक्त घर में विनय के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों भाइयों की कॉलोनी में लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं थी। आसपास के लोगों को यह भी जानकारी थी कि दोनों यहां कोचिंग का संचालन करते थे। भांजी बताई जाने वाली महिला भी नहीं दिखी पड़ोसियों के मुताबिक, एक महिला सुबह-शाम दोनों भाइयों के घर टिफिन देने आती थी। दोनों भाई उसे अपनी भांजी बताते थे। शनिवार शाम के बाद से वह महिला भी दिखाई नहीं दी। वहीं, छोटे भाई सुनील के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। शनिवार रात करीब 10 बजे मकान से धुआं निकलता दिखाई दिया था। हालांकि, आसपास के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि घर में पूजा-पाठ के कारण धुआं निकल रहा होगा। घर में चलती थी कोचिंग विनय और सुनील दोनों भाई किराए के मकान में रहकर कोचिंग चलाते थे। मकान में इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कक्षाएं संचालित होती थीं। स्थानीय रिपोर्टों में मकान पर कोचिंग का बोर्ड होने की भी जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विनय खुद को शिक्षक बताते थे। वहीं सुनील अपने परिचय में पत्रकार बताते थे। हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि दोनों का स्थानीय लोगों से सीमित संपर्क था। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई एसीपी हरिपर्वत अमीषा के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस घर में मौजूद सामान और बिजली के कनेक्शन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी हत्या के केस में कुछ सामने आ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल?:इस्तीफे के बाद इन चार वजहों से चर्चा तेज
    Next Article
    गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बने लुटरे:बरेली में ऑटो लूटा, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment