Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल?:इस्तीफे के बाद इन चार वजहों से चर्चा तेज

    21 minutes ago

    1

    0

    यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी… राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। मिर्जापुर में दिव्या सबसे ज्यादा समय तक जिलाधिकारी रहीं। यहां सांसद अनुप्रिया पटेल और यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल से उनकी भिड़ंत हो गई थी। अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए दोनों ने दिव्या को मिर्जापुर से हटवा दिया था। दिव्या को बस्ती भेजा गया, लेकिन उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया। बाद में देवरिया की जिलाधिकारी बनीं तो यहां विधायक शलभमणि त्रिपाठी से विवाद हो गया। इसके बाद उन्हें राजस्व परिषद भेज दिया गया। अब उन्होंने नौकरी ही छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनके राजनीति में प्रवेश और इसकी चार अलग-अलग वजहें भी बताई जा रही हैं। पहली वजह: इस्तीफे की भाषा दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर जारी भावुक संदेश में मिर्जापुर का खास जिक्र किया। उन्होंने लिखा- ‘देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मिर्जापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। मां विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर उन्होंने यह भी सीखा कि सच्ची शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। लहुरियादह गांव की पहाड़ी पर रहने वाली वृद्ध मां का आशीर्वाद उन्होंने जीवन भर न भूलने वाला पल बताया। जब पहली बार नल का पानी गांव पहुंचा तो वह कांपते हाथों से उनके सिर पर हाथ रखकर चुपचाप आशीर्वाद दे गईं।’ दूसरी वजह: मिर्जापुर के गांवों और प्रधानों से अब भी नाता मिर्जापुर में जिलाधिकारी रहते हुए दिव्या मित्तल ने सैकड़ों गांवों का दौरा किया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आज भी वे करीब दो सौ ग्राम प्रधानों से जुड़ी हुई हैं। उनके कार्यकाल में विकास कार्यों, पेयजल, सड़क और जनसुनवाई के जरिए बना यह रिश्ता पद छोड़ने के बाद भी टूटा नहीं है। प्रधानों के साथ नियमित संवाद और समस्याओं पर चर्चा जारी रहने की बात कही जा रही है। तीसरी वजह: रक्षाबंधन का त्योहार हाल ही में रक्षाबंधन पर मिर्जापुर से कई लोग दिव्या मित्तल से राखी बंधवाने पहुंचे थे। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाने के इस सिलसिले ने उनके और जिले के लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को महसूस कराया था। पद पर न होने के बावजूद लोग उन्हें अपनी बेटी और बहन मानते हैं। चौथी वजह: उनका हालिया मिर्जापुर दौरा दिव्या मित्तल पिछले महीने यानी जुलाई में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के सिलसिले में तीन दिन के लिए मिर्जापुर पहुंची थीं। उन्होंने सबसे पहले मां विंध्यवासिनी के दरबार में सिर झुकाया, सारनाथ महादेव मंदिर में दर्शन किए, नए कलेक्ट्रेट भवन की समीक्षा की और कछवां समेत उन इलाकों का दौरा किया, जहां उन्होंने विकास कार्य कराए थे। लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। दिव्या मित्तल भावुक होकर बोलीं कि मिर्जापुर का प्यार वे कभी नहीं भूल सकतीं। इससे पहले सावन में झूला झूलते हुए उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे स्थानीय संस्कृति से जुड़ी दिख रही थीं। एक साल रहा मिर्जापुर का कार्यकाल दिव्या मित्तल का मिर्जापुर में कार्यकाल 17 सितंबर 2022 से 1 सितंबर 2023 तक रहा। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि लहुरियादह गांव तक पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाना रही। आजादी के करीब 75-76 साल बाद पहाड़ी गांव के 125 घरों तक नल का पानी पहुंचा। इसका उद्घाटन उन्होंने खुद किया, जिससे केंद्र सरकार में मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल नाराज हो गईं। जल पूजन के दो दिन बाद ही उनका तबादला हो गया। तबादले के समय मिर्जापुर की जनता और व्यापारियों ने सड़कों पर फूलों की बारिश कर उनकी विदाई की। लोग उन्हें ‘डीएम बेटी’ कहकर पुकारते थे। अब देखिए सोशल मीडिया पर लोग क्या चर्चा कर रहे हैं… --------------- ये भी पढ़ें- यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा भेज दिया। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रवि किशन बोले-मुझे गोरखपुर स्पेन लगता है, तुम अंधे हो:अंदाज देख योगी खिलखिलाए; सपा सांसद का पलटवार- BJP में अंधों को ढूंढो
    Next Article
    आगरा में कोचिंग संचालक की जलकर मौत:भाई-भांजी गायब; पड़ोसियों ने समझा पूजा-पाठ का धुआं निकल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment