Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में महाशिवरात्रि पर निकलीं शिव बारात:शामिल हुई 11 झाकियां, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजा हर हर महादेव का जयघोष

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नील फ्लोरेंस, भावना एस्टेट से सिकंदरा स्थित महाकाल मंदिर तक जहां शिव बारात निकाली गई। वहीं शाहगंज के जोगीपाड़ा स्थित श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर से 11 झांकियों के साथ भव्य बारात निकाली गई। दोनों आयोजनों में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव बारात का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। भगवान गणेश की सवारी के साथ शुरू हुई बारात में सुसज्जित रथ पर भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप विराजमान था। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और शिव भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राम दरबार, बिहारी जी, शिव परिवार और महादेव के गणों की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भस्म और गुलाल की होली ने वातावरण को शिवमय बना दिया। वहीं जोगी समाज द्वारा श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगीपाड़ा, शाहगंज से निकाली गई बारात में नंदी पर सवार भगवान शिव, हाथ में त्रिशूल और भस्म रमाए दूल्हा बने स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महाकाली के हाथ में तलवार और खप्पर, साथ में भूत-प्रेतों की टोली की झांकी ने भक्तों को आकर्षित किया। शोभायात्रा का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा फीता काटकर किया गया। बारात में भगवान गणपति, रुद्रांश हनुमान, नवदुर्गा के नौ स्वरूप, समाधि में लीन महादेव, राम दरबार, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम और शिव-पार्वती की झांकियां प्रमुख रहीं। यात्रा जोगीपाड़ा से निकलकर सोरों कटरा, साकेत कॉलोनी, शिवाजी नगर, रामनगर पुलिया और पृथ्वीनाथ फाटक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महाकाल सेवा समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है। 16 फरवरी को सिकंदरा रोड स्थित वर-वधु मंडप में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, जबकि 17 फरवरी को प्रसादी वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। जोगी समाज के अध्यक्ष यशपाल गोस्वामी, मेला अध्यक्ष ब्रह्मचंद गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोनों आयोजनों में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दारोगा की मौत पर गोंड समाज में गुस्सा:CBI जांच और मुआवजे की मांग की, श्रद्धांजलि सभा कर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सहारनपुर व्यापार मंडल ने बांटे प्रमाण पत्र:नूर बस्ती इकाई के समारोह में व्यापारियों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment