Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर व्यापार मंडल ने बांटे प्रमाण पत्र:नूर बस्ती इकाई के समारोह में व्यापारियों को किया सम्मानित

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नूर बस्ती इकाई का प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, व्यापारियों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर परिस्थिति में व्यापारी के साथ खड़ा रहेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में नगर निगम के साथ व्यापारियों के हितों को लेकर एक लंबी और निर्णायक लड़ाई लड़ी गई थी, जिसमें संगठन की एकजुटता के कारण सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार मंडल का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यापारी की आवाज को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर नूर बस्ती व्यापार मंडल के सदस्यों साजिद, गुलबहार मलिक, अयूब, इरफान, अब्दुल मन्नान, कलीम अहमद, शराफत मलिक, दानिश, जहांगीर, फारूख, सलमान, अब्दुल रहमान, मुशर्रफ, दिलशाद और तनवीर को संगठन की ओर से प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। नूर बस्ती व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी खुर्शीद उर्फ बबलू ने कहा कि संगठन से जुड़कर व्यापारियों को सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच मिला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, संगठन मंत्री मौ. मुस्तकीम, महामंत्री मौ. इरफान और कोषाध्यक्ष शादाब अहमद ने भी संगठन की एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक मनोचा, स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, अनुभव शर्मा, कुबेर नरूला, विनीत चौहान और फरजान अहमद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। समारोह का समापन संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में महाशिवरात्रि पर निकलीं शिव बारात:शामिल हुई 11 झाकियां, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजा हर हर महादेव का जयघोष
    Next Article
    लोकनाथ की ऐतिहासिक शिव बारात में झूमा प्रयागराज, VIDEO:भस्म, डमरू और भूत प्रेतों की झांकी, 'छोटा कैलाश' बना संगम नगरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment