Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में नौकरानी ने एक करोड़ की चोरी की:पुलिस ने बहन, मां और भाभी को भी गिरफ्तार किया, 80 लाख का माल बरामद

    18 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत विजय नगर कॉलोनी के अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में रहने वाले अनिल कुमार कौशिक के घर एक करोड़ से ज्यादा की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने मां, बहन और भाभी के साथ मिलकर घर से ज्वेलरी चुराई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से करीब 80 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है। सोने के 17 सिक्के अभी नहीं मिले हैं। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि एक अगस्त को अनिल कुमार कौशिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर से सोने के हार, समेत 17 सोने के सिक्के व अन्य जेवरात चोरी हैं। पुलिस ने आसपास के करीब 30 सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कैमरे में चार संदिग्ध महिलाएं दिखाई दीं। पुलिस ने तस्दीक की तो उसमें वादी के घर में काम करने वाली महिला चांदनी निकलीं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चांदनी ने पुलिस को बताया कि उसने वारदात में अपने साथ अपनी बहन, मां और भाभी को शामिल किया। उसका पता था कि घर में कहां पर जेवरात रखे हैं, ऐसे में उसने मौका देखकर बहन और भाभी को घर पर बुलाया था। उनके पास से पुलिस से सोने के दो हार, झुमके व अन्य ज्वेलरी बरामद हुई है। 17 सोने के सिक्के अभी मिसिंग है। उनको भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा। डस्टबिन में रखकर बाहर निकालती थी पुलिस की जांच में आरोपी ने बताया कि वो कई दिनों से चोरी कर रही थी। वो डस्टबिन में ज्वेलरी छिपाकर बाहर ले जाती थी। कूडे़दान से उसकी भाभी और बहन ज्वेलरी को निकाल लेते थे। शनिवार को उसने हार चुराया था। स्कूल संचालक और बेटा-बहू डॉक्टर पुलिस ने बताया कि अनिल कौशिक स्कूल संचालक हैं। उनका बेटा और बहू डॉक्टर हैं। उन्हें शनिवार को चोरी के बारे में पता चला। जब घर में हार नहीं मिला तो पूरे जेवरात चेक किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में दो अलग-अलग मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार:आपराधिक मामलों में कार्रवाई कर जेल भेजा गया
    Next Article
    हरदोई में विवादित कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण का प्रयास:पुलिस ने रुकवाया काम, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment