Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पहली महिला डिलीवरी वर्कर बनी आरती:पुरुषों तक सीमित फील्ड में कदम रख तोड़ी परंपरा, शुरू से ही फील्डवर्क करना चाहती थीं

    12 hours ago

    1

    0

    जहां डिलीवरी का काम अब तक पुरुषों तक सीमित माना जाता था, वहीं आगरा की आरती ने इस धारणा को बदलते हुए नई शुरुआत की है। उन्होंने गिग वर्क अपनाकर न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई दिशा भी दिखाई है। आगरा के कमला नगर की रहने वाली आरती ने डिलीवरी सेक्टर में कदम रखकर इतिहास रच दिया है। वह शहर की पहली महिला गिग वर्कर बनी हैं, जिन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी में नियुक्ति के बाद घर-घर राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। अब तक यह क्षेत्र पुरुषों के वर्चस्व वाला माना जाता रहा है, लेकिन आरती ने इस परंपरा को तोड़ते हुए महिलाओं के लिए नई राह खोल दी है। आरती यहां से पहले भी डिलीवरी का काम कर चुकिं हैं। सेंट जोंस कॉलेज से स्नातक आरती 11 वर्षीय बेटी की मां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने गिग वर्क को चुना। उनका कहना है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी पहचान बना रही हैं। आरती बताती हैं कि वह शुरू से ही फील्डवर्क करना चाहती थीं, ताकि वह परिवार और नौकरी दोनों को संतुलित कर सकें। कंपनी के स्टाफ का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। हालांकि रात में डिलीवरी के दौरान अंधेरा और कुत्तों के भौंकने जैसी समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन वह हिम्मत के साथ इन चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें देखकर हैरान होते हैं कि एक महिला डिलीवरी कर रही है। ग्राहकों के सकारात्मक व्यवहार और सम्मान से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब आरती अन्य महिलाओं को भी इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि डिलीवरी सेक्टर में महिलाओं की एक मजबूत टीम बन सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दबंगों ने युवक को पीटा, VIDEO:ड्यूटी से घर लौट रहा था, रास्ते में बाइक रोककर गाली-गलौज की
    Next Article
    वाराणसी में बीच गंगा में नाव में लगी आग:इंजन में तेल डालते ही लगी आग, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment