Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाया VIDEO:बोला - पत्नी का भाई से है अवैध सम्बंध, मेरे जानवर बेचकर चुका देना कर्जदारों का पैसा

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में 48 वर्षीय संजय यादव ने सोमवार रात करीब 11 बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले संजय ने तीन वीडियो बनाए थे। संजय यादव ने आत्महत्या से पहले तीन वीडियो बनाए, जिनकी अवधि 26 सेकंड, 23 सेकंड और 2 मिनट 19 सेकंड थी। सबसे लंबे वीडियो में संजय यादव ने कहा, "मेरा नाम संजय यादव है, मैं पूरे होशोहवास में प्रशासन से अपनी बात कर रहा हूं।" उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 महीनों से उनका भाई उन पर हमला कर रहा था। उन्होंने अपने भाई मुन्ना यादव, पत्नी और बेटे पर मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। संजय ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी और भाई के बीच शारीरिक संबंध थे। वीडियो में संजय ने कहा कि वह इन लोगों से तंग आ चुके हैं, इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और योगेंद्र उर्फ मुन्ना को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। संजय ने यह भी अनुरोध किया कि उनके जानवरों को बेचकर उनके कर्जदारों का कर्ज चुका दिया जाए, क्योंकि उन पर जानवरों की संख्या से अधिक कर्ज है। 26 सेकंड के एक अन्य वीडियो में संजय यादव ने अपने मित्र सुरेंद्र यादव का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्होंने अपने परिवार पर साथ न देने का आरोप लगाते हुए दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका परिवार नहीं चाहता कि वह इस दुनिया में रहें। 23 सेकंड के तीसरे वीडियो में संजय ने दोहराया कि उनकी वर्तमान स्थिति का एकमात्र कारण उनका भाई मुन्ना यादव, बेटा और पत्नी हैं, और उनके लिए कड़ी सजा की मांग की। आइये जानते हैं पूरा मामला… जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में 48 वर्षीय संजय यादव ने सोमवार की रात करीब 11 बजे तक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।इसका खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ, जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। सुबह काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को आशंका हुई तो , उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो संजय यादव बिस्तर पर मृत पड़े थे। इसके बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया।परिजनों के अनुसार संजय यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे और किसानों के खेतों में ट्रैक्टर चलाकर जुताई का काम भी करते थे। तीनों भाई- संजय, महेंद्र यादव और योगेंद्र यादव -अपने पिता रामनारायण यादव के साथ खेती का कार्य देखते थे। परिवार में उनकी पत्नी विमला देवी, 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक और 15 वर्षीय पुत्री अमिषा हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। केराकत क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे संजय यादव एक मित्र के साथ किसी परिचित के यहां भोजन कर घर लौटे थे और अपने कमरे में सोने चले गए थे। वह मकान की दूसरी मंजिल पर अकेले रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पाही (खेत पर बने घर) पर थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में फर्जी आख्या देने में फंसे लेखपाल:DM ने मूल वेतन पर रिवर्ट किया, नजूल लैंड की NOC मामले में भी चल रही जांच
    Next Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ने पर खुशी की लहर:सोनभद्र में CM योगी आदित्यनाथ के प्रतीकात्मक चित्र पर मिठाई खिलाकर जताई खुशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment