Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से छाए बादल, बारिश के आसार नहीं:3 अगस्त से मौसम में बदलाव, इस मानसून में सामान्य से 5 फीसद कम बारिश हुई

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। सामान्य से ज्यादा हवा चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन में बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट है। 7 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार को भी दिनभर सूरज की लुका-छुपी रही। सुबह से शाम तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए मौसम विभाग ने 2 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। रविवार को बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। 3 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। 4 से 7 अगस्त तक तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से कम हुई बारिश आगरा में इस मानसून में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। स्थिति ये है कि आगरा में बारिश का ग्राफ सामान्य से भी नीचे चला गया है। लोग बारिश को तरस गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 243.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 230.5 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 5 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश न होने की वजह से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मंदिर गई महिला को जहरीले कीड़े ने काटा:दीपक जलाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    इस साल 12 दिवसीय होगा रामलला का झूलन उत्सव:कुबेर टीला पर रोज शाम होगा 3 घंटे का उत्सव, मणिपर्वत मेला नहीं जाएंगे रामलला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment