Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में निर्माणाधीन मकान पर गार्डर गिरी:निगरानी कर रहे बुजुर्ग की मौत, दो पैर कटे

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र की ऑफिसर कॉलोनी में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक निर्माणाधीन मकान पर हुए हादसे में 72 वर्षीय वृद्ध गोपीचंद की मौत हो गई। छत निर्माण के दौरान भारी लोहे की गार्डर अचानक गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए फरीदाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, तांगड़ा निवासी गोपीचंद (72) ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने खेत पर रहने के लिए एक कमरे का निर्माण करा रहे थे। मजदूर कमरे की छत डालने की तैयारी में जुटे थे। निर्माण कार्य के दौरान बीम पर भारी लोहे की गार्डर चढ़ाई जा रही थीं। इसी बीच, अचानक संतुलन बिगड़ गया और बीम पर रखी तीनों गार्डर एक साथ नीचे आ गिरीं। उस समय गोपीचंद निर्माण कार्य की निगरानी करते हुए पास ही खड़े थे। गार्डर गिरने से वह सीधे उनकी चपेट में आ गए और उनके नीचे दब गए। आसपास मौजूद मजदूरों ने तुरंत काम बंद कर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गार्डरों को हटाकर गोपीचंद को बाहर निकाला गया। हादसे में गोपीचंद के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर शरीर से अलग हो गए थे। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए फरीदाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर रक्तस्राव और अत्यधिक चोटों के कारण चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे के बाद निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी गार्डरों को चढ़ाने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। पुलिस को भी हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा गार्डरों का संतुलन बिगड़ने से होना बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पोखरे में डूबकर 2 छात्रों की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
    Next Article
    वाराणसी के साकेतनगर में युवकों के दो गुटों में मारपीट:तीन का शांतिभंग में चालान,कॉलोनी वाले बोले- पुलिस नहीं करती गस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment