Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोजपा अयोध्या में दलित चौपाल से चुनाव अभियान किया शुरू:प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर साधा निशाना, बताया ड्रामेबाज

    1 hour ago

    1

    0

    लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी ने 2 अगस्त रविवार दोपहर बाद खिहारन गांव के एक रिसॉर्ट में आयोजित दलित चौपाल एवं सहभोज कार्यक्रम के जरिए चुनावी अभियान का आगाज किया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। लोजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से पूरी ताकत के साथ कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक संगठन को मजबूत करने और हर गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया। भारती ने दावा किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुटी है। अरुण भारती ने कहा कि दलित चौपाल के माध्यम से पार्टी समाज के बीच जाकर संवाद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाकर लोगों से वोट लिए गए।उन्होंने यह भी कहा कि दलित समाज के लोगों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं होने पर उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिलता, और समाज को डर व भ्रम से बाहर निकालने की जरूरत है। इस दौरान अरुण भारती ने अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि सांसद ने जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के बजाय केवल राजनीतिक प्रदर्शन किया करते हैं। सदन के सामने दान पेटी सिर पर ड्रामा करते हैं। प्रदेश प्रधान महासचिव (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) जितेंद्र सिंह 'गुंजन'ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देकर चुनावी तैयारी में लगाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन मिल्कीपुर विधानसभा प्रभारी पति राज भारती के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना,प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सर्वजीत कोरी,जिला उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील पांडे सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीराम अस्पताल में टेक्नीशियन से मारपीट का आरोप:डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा पर FIR,पीड़ित बोला- बाहर की जांच न होने से नाराज थे डॉक्टर, अस्पताल ने बनाई जांच समिति
    Next Article
    तीन अगस्त से विद्यालयों में विशेष वैक्सीनेशन, नई डेट्स जारी:वाराणसी में छूटे विद्यालयों में चलेगा यह अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment