Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगार में स्कूटी सवार पर रॉड से किया हमला:हमलावर ने 15 वार किया, आंख का हुआ ऑपरेशन; पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक युवक ने स्कूटी सवार व्यापारी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले से वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर ने करीब उन पर 15 से ज्यादा वार किए। कुछ देर बाद उसका एक साथी वहां पहुंचा। साथी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा। साथी ने किसी तरह रॉड छीनी। इस दौरान हमलावर ने घायल व्यापारी का सिर स्कूटी से भी दे मारा। थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। घटना 26 जनवरी को रात रात करीब 10:30 बजे एकता थाना क्षेत्र में मारूती सिटी मार्ग पर हुई। इसका सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित आरोप है कि शिकायत देने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। अब जानिए पूरा मामला… आरुषि विहार, बाधमा रेजीडेंसी के रहने वाले रजत शर्मा (45) चिप्स कंपनी की एजेंसी चलाते हैं। 26 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। सड़क पर एक युवक लड़खड़ाते हुए पैदल चल रहा था। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। जैसे ही रजत वहां से गुजरे, हमलावर ने उनके चेहरे पर रॉड से वार कर दिया। इसके बाद रजत गिर पड़े। फिर हमला ने करीब 15 से ज्यादा वार किए। कुछ देर बाद उसका एक साथी वहां पहुंचा। उसने रॉड छीनी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। आंख की रोशनी पर खतरा गंभीर रूप से घायल रजत किसी तरह स्कूटी उठाकर घर पहुंचे। परिजन उन्हें नर्सिंग होम ले गए। एक आंख बुरी तरह जख्मी होने के कारण उन्हें इलाज के लिए आरपी सेंटर, एम्स दिल्ली ले जाया गया, जहां आंख बचाने के लिए दो ऑपरेशन किए गए हैं। रजत शर्मा ने कहा- मेरे पिता 28 जनवरी को एकता थाने गए थे। इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया से मिले। उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं की। कहा कि पहले इलाज कराएं। बेटा जब बात करने की स्थिति में हो जाए, तब बताएं। पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए ताजगंज थाना क्षेत्र से अलग कर एकता थाना बनाया गया। लेकिन इसके बाद भी पीड़ित की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एक व्यापारी की आंख की रोशनी जा सकती है। पुलिस ने हमलावरों का पता क्यों नहीं लगाया। घर वाले कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं। इंस्पेक्टर क्राइम से मिले। उन्होंने कहा कि एम्स से सप्लीमेंटरी रिपोर्ट लेकर आएं तब मुकदमा लिखा जाए‌गा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बाप,भाई पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला:बारात में जाने के लिए मांगी थी बाइक, पिता ने किया इंकार, आरोपी अरेस्ट
    Next Article
    छांगुर का चेला जमाल ‘राहुल’ बन चला रहा सेक्स रैकेट:नौकरी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाता, लड़कियां बोलीं- मजबूर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment