Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बाप,भाई पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला:बारात में जाने के लिए मांगी थी बाइक, पिता ने किया इंकार, आरोपी अरेस्ट

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवक ने अपने पिता और भाई ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। दरसअल युवक ने बारात जाने के लिए बाइक मांगी तो पिता ने बाइक देने से इंकार कर दिया। नाराज होकर उसने पिता पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किया। इतना ही नहीं बचाव में आएं भाई पर भी उसने हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक भाई खून देखकर बेहोश हो गया। दोनों घायलों का इलाज BRD मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर करवाई शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला … सहजनवा के महुआ गांव में गुरुवार को बारात जाने के लिए बाइक न मिलने पर एक युवक ने अपने पिता और भाई पर ब्लेड से गले पर हमला कर दिया। घटना में पिता की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरा भाई भी चोटिल हो गया। एक अन्य भाई खून देखकर बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र निषाद (56) राजगीर का काम करते हैं। उनका बेटा विशाल, जो पेंट-पॉलिश का काम करता है, बुधवार की रात में गांव के एक व्यक्ति के बारात में जाने के लिए बाइक मांग रहा था। पिता ने बाइक देने से इनकार कर दिया, इससे गुस्साए विशाल ने रात ब्लेड खरीद कर रख लिया और जैसे ही मौका मिला गुरुवार को विशाल ने पहले अपने पिता रविन्द्र निषाद और भाई विनय पुत्र रविन्द्र पर ब्लेड से गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। परिजनों के मुताबिक विशाल पहले भी मारपीट कर चुका है। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'डीएम साहब कमरे से नहीं निकल पा रहे हैं':लखनऊ में किसान जिलाधिकारी से मिलने पर अड़े, भारत-अमेरिका कृषि समझौते पर प्रदर्शन
    Next Article
    आगार में स्कूटी सवार पर रॉड से किया हमला:हमलावर ने 15 वार किया, आंख का हुआ ऑपरेशन; पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment