Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में संदिग्ध आतंकी अयान का खुलासा:धर्मांतरण गिरोह में शामिल 12 लोगों के बताए नाम, पुलिस की गोपनीय जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में दो सगी बहन के मामले में पुलिस रिमांड के दौरान संदिग्ध आतंकी अयान जावेद ने धर्मांतरण गैंग से जुड़े 12 लोगों के नाम बताए हैं। रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने उसे 23 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया, जल्द रांची ट्रांसफर किया जाएगा। अयान जावेद की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई। इस दौरान उसने पुलिस को धर्मांतरण से जुड़े 12 साथियों के नाम बताए हैं। गैंग के सदस्यों के दिल्ली, राजस्थान समेत कई अन्य ठिकानों की भी पुलिस को जानकारी मिली है । गैंग के सदस्यों के दिल्ली, राजस्थान समेत कई अन्य ठिकानों की भी पुलिस को जानकारी मिली है। रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने अयान को कोर्ट में पेश किया। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने अभियोजन और पुलिस की बात सुनी और 23 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया। यहां से रांची जेल से पत्राचा आईबी और एटीएस ने भी उससे पूछताछ की थी। उसने पहले धार्मिक बातें कर समय काटने का प्रयास किया था, लेकिन जब पुलिस ने रहमान, आयशा समेत अन्य के वाट्सएप ग्रुपों की चैट दिखाई थी तो उसने और भी कई ऐसे ग्रुपों के बारे में बताया था। पुलिस की पूछताछ में आगरा समेत अन्य जगहों के 12 लोग संदेह के घेरे में आए हैं। पुलिस टीम अब गोपनीय तरीके से उनकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अयान जावेद ने पूछताछ में बताया कि वह व्हॉट्सएप ग्रुप 'वन उम्माह वन बॉडी' से जुड़ा था, जिसमें करीब 200 लोग थे। उसने बताया कि गजवा-ए-हिंद के लिए बारूद की जरूरत नहीं है, लोगों को अपने मजहब से जोड़ना है । डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि रिमांड की अवधि पूरी होने पर अयान को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिला जेल के अधीक्षक को केंद्रीय कारागार बिरसा मुंडा, रांची में भेजने के लिए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर गंगा मेले में सपा-भाजपा विधायक भी गले लगे:मेयर प्रमिला पांडेय ने नसीम सोलंकी को गुलाल लगाया, होली पर बदले दिखे सियासी रंग
    Next Article
    राहुल गांधी कल से अमेठी के दौरे पर:रायबरेली में करेंग दिशा बैठक, 13 मार्च को अमेठी में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment