Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत:परिवार में दोनों थे इकलौते, एक्सीडेंट के बाद पैसे और सोने और चांदी के ज्वेलरी चोरी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के तेल मिल व्यापारी विशाल गोयल के 13 वर्षीय बेटे और उनके साले के 9 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दादा नरेश कोयल ने बताया-सामने कावड़ियां आ गए, जिन्हें बचाने के दौरान हादसा हो गया और कार ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। विशाल गोयल और चारु गोयल का एक ही बेटा था, वहीं हादसे में दूसरा जो लड़का खत्म हुआ है, वह आकाश अग्रवाल का बेटा था, जो विशाल गोयल के साले हैं। उन पर भी एक ही लड़का था। दोनों परिवार के इकलौते चिराग थे। दोनों बच्चे सेंड एंड्रयूज में पढ़ते थे। स्विफ्ट डिजायर में सात लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे और तीन बड़े थे। हादसे में दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, बाकी गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय आदित्य के पास एक 90 हजार का एक आईफोन था, उसके पास लगभग 5 हजार रूपए थे, और उसके पिता विशाल गोयल के पास 50 हजार की रकम थी, और कुछ सोने चांदी की चीजें थीं। सड़क हादसे के बाद हमें कार में उनका कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस से पूछा तो उन्होंने भी कुछ नहीं बताया। घर में मातम का माहौल है, दोनों परिवार शोक में डूबे हुए हैं। विशाल गोयल के परिवार में एक बेटा था, जिसमें बेटे की मौत हो गई। आकाश अग्रवाल के परिवार में उनकी पत्नी, और एक बेटा था। जिसमें बेटे की मौत हो गई। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे दुख में डूबो दिया है। पूरा मामला पढ़े… आगरा के बलकेश्वर निवासी एक परिवार अलीगढ़ से एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर आगरा लौट रहा था। देर रात हाथरस के चंदपा क्षेत्र में उनकी कार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा बहुत भीषण था। इसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गए। दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है। बल्केश्वर निवासी विशाल गोयल अपने परिवार के साथ अलीगढ़ से लौट रहे थे। चंदपा के सटीकरा में उनकी स्विफ्ट डिजायर कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार विशाल पुत्र नरेश, चारू पत्नी विशाल, 14 वर्षीय आदित्य गोयल और 9 वर्षीय अंकित पुत्र आकाश घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य और अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य बिना पोस्टमार्टम कराए ही रात में शवों को अपने साथ ले गए। घायलों में 32 वर्षीय चारु पत्नी विशाल गोयल, विशाल गोयल पुत्र नरेश अग्रवाल निवासी बल्केश्वर थाना कमला नगर आगरा शामिल हैं। परिजन सभी घायलों को आगरा ले गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल विशाल गोयल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी मातम पसरा है। गमगीन माहौल में बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा:फोन हैक कर रुपये उड़ाए, बैंक अफसर बनकर की ठगी
    Next Article
    शाहजहांपुर में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, सड़क जाम की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment