Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्र पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:अफेयर के शक में सिर में किया था तमंचे से फायर, लूट दिखाने की कोशिश

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पति ओमकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग के शक में एक सुनियोजित साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया है। यह घटना 28 जनवरी 2026 की है, जब गोकुलपुर गांव में 38 वर्षीय शिक्षामित्र श्रीकांति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ओमकार पुत्र स्व. कृपाशंकर निवासी गोकुलपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और गहन जांच व पूछताछ शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह की सुई स्वयं वादी ओमकार पर ही घूम गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने पुलिस बल के साथ आरोपी ओमकार को 16 फरवरी 2026 को लालाखेड़ा चौराहे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गांव के पास एक तालाब से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ओमकार (42) ने बताया कि उसकी पत्नी के पास एक मोबाइल फोन था, जिससे वह किसी व्यक्ति से बात करती थी। उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। उसने कई बार मोबाइल छीनने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी ने इसका विरोध किया। इसी बात से वह आक्रोशित हो गया और उसने पत्नी की हत्या की योजना बना ली। घटना वाली रात वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कमरे में सो रहा था। वारदात से पहले उसने घर का इन्वर्टर बंद कर अंधेरा कर दिया। इसके बाद चारपाई पर लेटे-लेटे ही पत्नी के सिर में गोली मार दी। वारदात को लूट या बाहरी हमले का रूप देने के लिए वह छत पर गया और एक फायर किया, फिर तमंचा छिपा दिया। बाद में शोर मचाते हुए पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी कि बदमाश वारदात कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जंहा से जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC के नए नियमों का विरोध:क्षत्रिय करणी सेना ने कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी, DM के न मिलने से हुए नाराज
    Next Article
    कुट्टू का आटा खाने से परिवार के 4 लोग बीमार:हापुड़ में कराया गया भर्ती, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग जांच में जुटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment