Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद के सुहाग नगर में अवैध झोपड़ी पर बुलडोजर चला:40 साल से रह रहे परिवार ने की पुनर्वास की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सुहाग नगर सेक्टर-3 में सोमवार को विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एक कथित अवैध झोपड़ी पर बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और टीम तथा पीड़ित परिवार के बीच नोकझोंक भी हुई। पीड़ित रानी देवी ने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 40 वर्षों से इस स्थान पर रह रहा था। उन्होंने कहा कि उनके छोटे बच्चे हैं और वे वाल्मीकि समाज से संबंध रखते हैं। परिवार का गुजारा कबाड़ बीनकर चलता है। रानी देवी ने आरोप लगाया कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उनकी झोपड़ी तोड़ दी गई, जिससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उन्होंने सरकार से तत्काल आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। कार्रवाई में शामिल अधिकारियों ने बताया कि यह भूमि अवैध रूप से कब्जा कर झोपड़ी बनाई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस कार्रवाई के बाद शहर में पुनर्वास नीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ गरीब परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SDM ने महिला से पेट्रोल की बोतल छीनकर फेंकी, VIDEO:बागपत कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश; रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    शादी से 5 दिन पहले युवक ने किया सुसाइड:झांसी में पत्थर पर लिखा- दोस्त ने मेरी मंगेतर से संबंध बनाए, पेड़ पर लटका मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment