Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में SI ने पूर्व सैनिक से मांगें 20 लाख:वीडियो में एसआई ने कहा- डीसीपी को बस रुपए चाहिए, 5 लाख में हमे चौकी इंजार्ज बना रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक पूर्व सैनिक से मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर SI ने 20 लाख रुपए मांगें है। पूर्व सैनिक ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। रुपए मांगने की बातचीत का वीडियो भी दिया है। वीडियो में एसआई अधिकारियों का नाम भी ले रहा है। इतना ही नहीं एसआई ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर अधिकारियों पर सवाल खड़ा कर रहा है। वीडियो में एसआई कह रहा है कि सभी लोगों के नाम निकालने के लिए 5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। डीसीपी साहब को बस रुपये चाहिए। मुझे 60 हजार में चौकी इंजार्च बना रहे थे। लेकिन मेरी दो महीने बाद शादी है, इसलिए नहीं गया। पहले पढ़िए पूरा मामला इरादत नगर थाने में 2025 में जयप्रकाश शर्मा, गजेंद्र पाल, वातेंद्र, नगेंद्र और सत्यवीर के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने का आरोप में एफआईआर दर्ज हुई। अभी इस मामले की विवेचना एसआई मानवेंद्र गंगवार कर रहे हैं। नगेंद्र द्वारा पुलिस कमिश्नर के नाम दी शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि विवेचक सभी लोगों के नाम निकालने के लिए 5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति की मांग कर रहे हैं। रुपए न देने पर आरोपी बनाते हुए एफआर लगाने की धमकी दे रहे हैं। विवेचक द्वारा रुपए की मांग के लिए कई बार बुलाया गया। फोन पर भी जल्द रुपए का इंतजाम करने की बात कही गई। नगेंद्र कुमार पूर्व सैनिक हैं। कारगिल युद्ध में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। पढ़िए 5 मिनट के वीडियो की पूरी बातचीत पीड़ित: आप चार्जशीट फाइनल करेंगे तो आपको भी कोर्ट में जाना पड़ेगा...? दरोगा: हां, मुझे भी जाना होगा। मैंने नाम निकाला है तो पूछा जाएगा न कि क्यों निकाला। पीड़ित: एज इट इज भी कर दिया तो भी जाना पड़ेगा न। दरोगा: हां, बिल्कुल। मुझे बताना पड़ेगा। जैसे गजेंद्र पाल का मैंने नाम निकाला। तो सुनवाई होगी, मुझसे पूछा जाएगा कि किस बेस पे निकाला। फिर मैं प्रूफ करूंगा भई, बिना प्रूफ के मैं अपने गले में फंदा क्यों डलवाऊंगा। पीड़ित: शाम को मैं किस टाइम आ जाऊं दरोगा: कल तुम आना, उसके पहले फोन कर लेना। क्यूंकि कल मैं जाऊंगा जैतपुर। पीड़ित- अच्छा दरोगा: कल मैं जाऊंगा दूसरे मुकदमे, वह भी तुम्हारी ही तरह है। दो मुकदमे हैं। इतना प्रेशर आ रहा है, देखो। पीड़ित: बार-बार पूछ रहे होंगे कि लेट क्यों हो रहा है मामला। दरोगा: इंस्पेक्टर रामकुमार, 7:17 पर बात हुई है, वह इसमें कुछ क्यों नहीं कर रहे। पीड़ित: हां, वह यह सोच रहे होंगे कि भई यह डिले कर रहे हैं, तो इसके पीछे क्या है। दरोगा: मुझे, तुम्हें जाना नहीं होता है। क्राइम मीटिंग होती है, तो इन्हें जवाब देना होता है। दूसरी बात इसमें पांच मुल्जिम हैं। 467, 468, 471 का जो मुल्जिम होता है, वह होता है वांछित में। जैसे 323, 504 के हों, हजारों घूम रहे हैं, कोई नहीं पूछ रहा है। लेकिन 71 धारा ऐसी है कि यहां जिला अदालत से जमानत नहीं मिल सकती। पीड़ित: हाईकोर्ट से ही होगी। दरोगा: हां, वह आता है वांछित में। पांच वांछित दिखा रहा है, जिससे थाने का रिकॉर्ड गिर रहा है। पीड़ित: रिकॉर्ड में शो हो रहा होगा, कि इतना... दरोगा: भले ही तुम तीनों का स्टे हो गया है… पीड़ित: दो का अभी भी बाकी है। दरोगा: गजेंद्र पाल का भी निकल जाएगा। पीड़ित: गजेंद्र पाल भी शायद बोल रहा था कि स्टे मिल जाएगा। दरोगा: नहीं, उसका नाम ही निकल पाएगा, मैंने खुद ही कहा है कि उसका नाम मत लाओ। लेकिन, जब तक चार्जशीट नहीं लगेगी, तब तक वह कुछ नहीं दिखाएगा। पीड़ित: मतलब, वह पेंडिंग में दिखाता रहेगा। दरोगा: चार्जशीट जाएगी। वह इसके लिए पीछे पड़ा है। अच्छा डीसीपी साहब लताड़ रहे हैं। डीसीपी इतनी...(गाली) दे रहे है कि उन्हें सिर्फ रुपये चाहिए। क्योंकि वह दो या तीन दिन में बदलने वाले हैं। तो फिर क्यों रुपये फेंके वो। चौकी इंचार्ज है, इनके पास ऑफर है। यही चल रहा है। सबका सीधा है। पीड़ित: आपको भी तो बोला होगा कि किसी अच्छी जगह चले जाओ। दरोगा: हां, 60 हजार में चौकी। बटेश्वर सुनी होगी। वहीं। ये मैंने इसलिए नहीं लिया कि, पता चला हूं मैं चौकी इंचार्ज हूं। दो महीने बाद शादी है। फिर मैं छुट्‌टी जाऊं। पता चले कि छुट्‌टी भी न मिले और चार्ज भी चला जाए। चार्ज तो जब इच्छा हो तब ले लो। अब कोई नहीं पूछे कितने टैलेंटेड हो। पीड़ित: हां आजकल तो आपकी लाइजनिंग अच्छी है तो... दरोगा: हां, लाइनजनिंग। अगर तुम कहीं चौकी इंचार्ज हो तो लाइजनिंग अपने आप अच्छी हो जाएगी। इतने आदमी मिलेंगे, एकाध ऐसा टकरा जाएगा कि लाइजनिंग हो जाएगी। एक बार नाम चढ़ गया तो। पीड़ित: हां दरोगा: कल मैं जा रहा हूं जैतपुर। शाम को ही आ पाऊंगा। पीड़ित: मैं फिर भी कॉल कर लूंगा, करीब 6 बजे आपको। दरोगा: हां, 7-8 के करीब करना। और जो भी हो, कल फाइनल करके आना। पीड़ित: हां, मैं कल उनसे कह दूंगा कि फाइनल कर लो। कोई भी अपनी कलम नहीं फंसाना चाहेगा। दरोगा: नहीं, जैसे वह कह रहे हैं कि 20-25। देखो 20-25 वाला मामला वह होता है, मैं बताऊं। जब राय आई। एसपीओ की राय आई। बताना मत किसी को। उसमें एक प्रधान हैं यहां के, वह फांसे गए। एक डॉ. आनंद बाबू हैं, हरि आनंद बाबू...वह फांसे गए। एक ममता हैं, वह फांसी गईं। सात नाम बढ़े हुए थे। वह थे 25-25 हजार वाले। 25-25 हजार लिए, चलो जाओ। उनसे हुआ। यह होता है। पूर्व सैनिक का कहना- गलत फंसाया गया नगेंद्र कुमार का कहना है कि वो पूर्व सैनिक हैं। कारगिल युद्ध में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने रोहता निवासी जयप्रकाश नाम के व्यक्ति से 2021 में जमीन का बैनामा कराया। दाखिल खारिज के बाद वो जमीन पर काबिज भी हैं। मगर, 5 साल बाद उनके और 4 अन्य लोगों के खिलाफ थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। नगेंद्र, वातेंद्र और सत्यवीर ने इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। विवेचक को उनकी ओर से साक्ष्य भी दिए गए। मगर, विवेचक नाम निकालने के लिए प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं, नहीं तो जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें बाराबंकी में सिलेंडर लेकर 8km पैदल चला बेटा:लखीमपुर खीरी में लकड़ी-कंडों की माला पहनकर सपा का प्रदर्शन, देवरिया में दिव्यांग को लौटाया यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत अभी भी जारी है। बाराबंकी में एक बेटे की मजबूरी सामने आई है। बंकी के टिंडोला गांव निवासी अरुण कुमार अपने बीमार माता-पिता और दो बेटियों का पेट पालने के लिए 8 किलोमीटर पैदल चलकर गैस एजेंसी पहुंचे। अरुण रात करीब 2 बजे घर से निकले और 8 किलोमीटर पैदल चलकर अमित गैस एजेंसी पहुंचे गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- असली हिंदू नहीं हैं CM योगी:कहा- आवाज दबाने हिस्ट्रीशीटरों का इस्तेमाल कर रही रूलिंग पार्टी, हिंदुओं को बांटने वाला UGC नियम
    Next Article
    यूपी के अंडा वितरक बोले- एक्सपायरी डेट से रुकेगी कालाबाजारी:FSDA के साथ बैठक की, कमेटी ने कहा- इससे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment