Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में SSI ने डायरी में छुपा कर ली घूस,VIDEO:आगरा के थाना अछनेरा का मामला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना अछनेरा में डायरी में छुपाकर घूस लेते एसएसआई का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद डीसीपी वेस्ट आदित्य ने संबंधित एसएसआई जितेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। घूस देने वाले व्यक्तियों की भी पहचान कराई जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि एसएसआई ने किस मामले में घूस ली है। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद थाना परिसर में लगे सीसीटीवी का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि उन्होंने डायरी के अंदर घूस की रकम रखवाई थी। पूरे प्रकरण की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर थाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल कैसे हो गया। यह फुटेज लोगों को कैसे मिला। घूस लेने के तरीके की देखिये 5 वीडियो… एसएसआई अछनेरा जितेंद्र यादव वीडियो में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। सामने कुछ लोग बैठे हैं। बातचीत के बाद वह डायरी उठाकर एक व्यक्ति को देते हैं। वह व्यक्ति डायरी अपनी गोद में रखकर उसके अंदर कुछ रखता है। इसके बाद डायरी जितेंद्र यादव को वापस कर देता है। एसएसआई ने डायरी से कुछ निकाला और अपनी जेब में रख लिया। डीसीपी वेस्ट ने एसीपी से मांगी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ यह लिखकर वायरल किया गया कि डायरी में रिश्वत ली गई थी। हालांकि घूस कितनी थी। किसने दी। वीडियो में इसका कोई जिक्र नहीं है। वीडियो के आधार पर डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने एसीपी से रिपोर्ट मांगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी जितेन्द्रानंद बोले-'संवत्सर में संघर्ष बढ़ेगा, भारत ही शांत करेगा':कवि सम्मेलन में कहा- युद्ध रोकने की क्षमता केवल भारत में
    Next Article
    टीकाराम बाबा धाम पर 17 वर्षीय किशोर डूबा:नवरात्रि के पहले दिन प्रसाद चढ़ाने गया था, शव बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment