Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में तापमान 44°C पार-झुलसा रहे लू के थपेड़े:तेज धूप में बाहर निकलना हुआ मुश्किल, 23 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    22 hours ago

    1

    0

    आगरा भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार दोपहर को तापमान 44°C पार कर गया। ऐसे में लोगों का दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। जगह-जगह लोग पेड़ की छांव तलाश रहे हैं। दोपहर के समय ताजमहल और अन्य स्मारकों पर टूरिस्ट की भीड़ काफी कम है। तेज धूप और गर्मी की वजह से टूरिस्ट भी दोपहर के समय में होटल में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, सड़कों पर आवागमन भी थोड़ा कम है। गर्मी के असर की 2 तस्वीरें… आगरा में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसा लग रहा है मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। रात में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थिति ये है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7°C अधिक हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.3°C और न्यूनतम तापमान 26.2°C रहा। मौसम विभाग ने 23 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट किया है। इस सप्ताह आगरा में तापमान 47°C को पार कर जाएगा। फिलहाल बूंदाबांदी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगरा में और भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति दोपहर में तेज धूप सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हवा नहीं चल रही। ऐसे में गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन तक आंधी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में आगरा का तापमान 47°C पार सकता है। हीटवेट का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 23 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 5 घंटे जाम:10 Km तक वाहनों की कतार लगी, स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी भी फंसे
    Next Article
    ललितपुर में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई पर किया प्रदर्शन:पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ते दामों के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment