Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत:पहिए के नीचे दबने से आंते बाहर आईं, दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सावर मामा-भांजे की मौत हो गई। टक्कर के बाद एक युवक ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीच आ गया, जिससे उसके शरीर से आंते बाहर आ गई। वहीं दूसरे युवक टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरा। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह घटना थाना बसई जगनेर क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बाग का पूरा मोड़ पर हुआ। जानिए पूरी घटना… मृतकों की पहचान बाइक सवार विष्णु (15) पुत्र पप्पू और संतोष (24) पुत्र रामवीर निवासी रनधीर पूरा, बसई जगनेर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनो आपस में मामा-भांजे थे। दोनों अपने गांव रनधीर पूरा से तांतपुर बाजार की तरफ समान खरीदने जा थे। बाजार से करीब 3 किलोमीटर पहले बाग का पूरा मोड़ पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मामा-भांजा दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बाइक और ट्रैक्टर दोनों को कब्जे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल ट्रैक्टर चालक सिगरावली, बसई जगनेर का निवासी है। पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर दोनों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण प्रतीत हो रही है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईआईएलएम एकेडमी में 17वां वार्षिकोत्सव:लखनऊ में तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
    Next Article
    सनातन धर्म-कर्म सिद्धांत पर विशिष्ट व्याख्यान:लखनऊ में अखिल भारतीय संस्कृत परिषद ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment