Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईएलएम एकेडमी में 17वां वार्षिकोत्सव:लखनऊ में तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग में तीन दिवसीय 17वां वार्षिकोत्सव 'ज़ील 2026' संपन्न हो गया। उत्सव का दूसरा चरण 20 फरवरी को संस्थान के निदेशक डॉ. वी.वी. गोपाल और डीन डॉ. सुचिता विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया था, जिसका समापन 21 फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस वार्षिकोत्सव में शहर के 40 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रबंधन संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। 'ज़ील 2026' को दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहले चरण में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि दूसरे चरण में शैक्षिक और सांस्कृतिक मुकाबले शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में वर्ड्सवर्थ, स्प्लैश ऑफ कलर, फॉर्म्स ऑफ आर्ट, डांस, सिंगिंग और फैशन शो जैसे आयोजन शामिल थे, जहाँ प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह में मिस इंटरनेशनल दिवा इंडिया 2025 अपूर्वा चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।आईआईएलएम यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। इस अवसर पर विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. वी.वी गोपाल ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता फैकल्टी, स्टाफ, छात्रों और विभिन्न कॉलेजों के सहयोग से संभव हुई है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. फवाद अली खान और डॉ. रीतिका अग्रवाल ने सभी प्रायोजकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इन प्रतिभागियों को मिला सम्मान विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेताओं में वर्ड्सवर्थ में माही दूबे (प्रथम), इकोज फॉर टुमॉरो में वैभव श्रीवास्तव, इनक्यूजिटिव में विशेष यादव और हर्षित उपाध्याय, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रार्थना सिंह और महक शर्मा, सिंगिंग सेंसेशन में अन्नू, अलरीना इंजीनियरिंग चैलेंज में मो. अफजल, फैशनिष्टा (नजाकत-ए-अवध) में दिव्या गुप्ता, फैशनिष्टा (स्मार्ट) में सुभाषिनी गुप्ता और इंस्टा रील में पुलक निगम शामिल रहे। 'ज़ील 2026' ने युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSNL के साहब का 'शाही' प्रोटोकॉल, 50 अफसरों की ड्यूटी:सभी को अलग-अलग दी गई जिम्मेदारी, अंडरवियर तक अरेंज करने का ऑर्डर
    Next Article
    आगरा में ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत:पहिए के नीचे दबने से आंते बाहर आईं, दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment