Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में तीसरे दिन ने पहले नामांकन से खुला खाता:7 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र, अब तक 34 ने लिए फॉर्म

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। तीसरे दिन यानि गुरुवार को 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए, जबकि भोज कुमार शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म प्राप्त किए। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हरि किशोर तिवारी, रण विजय यादव, ब्रह्मजीत सिंह और रामू प्रसाद ने नामांकन पत्र लिए। भोज कुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शशांक यादव, एल्डरेन सिंह और दक्ष कुमार ने नामांकन फार्म प्राप्त किए। 6 अक्टूबर तक नामांकन नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है और 6 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन की संवीक्षा 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। 46 स्नातक मतदान केंद्र प्रस्तावित आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 मतदान केंद्र तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 46 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। बिचपुरी और कटरा वजीर खां मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित मानक से अधिक होने के कारण प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सहायक मतदेय स्थल प्रस्तावित किया गया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल नगर निगम बजीरपुरा का भवन जर्जर होने के कारण उसी मतदान क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, बजीरपुरा रोड को नया मतदान केंद्र बनाए जाने की प्रस्तावना की गई है। 12 जिलों में फैला है निर्वाचन क्षेत्र आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज जिले शामिल हैं। निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हैं। आगरा मंडलायुक्त को इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों का रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। ये है चुनाव कार्यक्रम नामांकन न्यायालय आयुक्त कक्ष संख्या-4 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 10 हजार रुपए और एससी/एसटी प्रत्याशी के लिए 5 हजार रुपए जमानत राशि निर्धारित है। इस दौरान मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, अपर आयुक्त राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधार चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भतीजे की हत्या में 10 साल बाद चाचा को उम्रकैद:अलीगढ़ में शराब के नशे में भतीजे से हुआ था विवाद, इलाज के दौरान हुई थी मौत
    Next Article
    BJP छोड़कर निर्दल प्रत्याशी बने डॉ. संजयन:नामांकन के बाद भावुक होकर उतारा पार्टी का झंडा; बोले- जीतकर दिखाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment