Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ओपी सिंह को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक:डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने सम्मानित किया, पुलिस विभाग में खुशी का माहौल

    55 minutes ago

    1

    0

    कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह को गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 'उत्कृष्ट सेवा' पदक से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) प्रभाकर चौधरी ने उन्हें यह पदक दिया। इस मौके पर डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने एसपी ओपी सिंह की सेवाओं और उनके काम की तारीफ की। उन्होंने उनके बेहतरीन कामों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। देखें, 2 तस्वीरें… गृह मंत्रालय यह सम्मान पुलिस सेवा में अच्छे योगदान और ईमानदारी के लिए देता है। एसपी सिंह को सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसे कासगंज पुलिस के लिए भी गर्व की बात माना जा रहा है। पुलिस विभाग के मुताबिक, एसपी ओपी सिंह कानून-व्यवस्था सुधारने, अपराध रोकने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें यह सम्मान मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेलन से थाली बजाते हुए महिलाओं ने रैली निकाली:लखनऊ में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन, बोलीं- इस महंगाई में सूखी रोटी भी मुश्किल
    Next Article
    संभल हिंसा: कोर्ट में मुल्ला अफरोज की सुनवाई टली:NSA रद्द होने के बाद पहली बार कोर्ट पहुंचे, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment