Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले की UAE ने शुरू की उच्चस्तरीय जांच

    4 hours from now

    1

    0

    दुबई, एक अक्टूबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान में हुई उस घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसके चलते विमान का रास्ता बदलना पड़ा था और उसे सऊदी अरब में उतरना पड़ा था। यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ‘फ्लाईदुबई’ की एफजेड1073 उड़ान से जुड़ी घटना पर “बारीकी से नजर” रख रहा है, जिसे बुधवार को सऊदी अरब के तबुक हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा था। भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की कथित कोशिश नाकाम कर दी थी।हालांकि, इस दौरान कॉकपिट में संघर्ष के दौरान सह-पायलट ने मच्छार को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। बयान के मुताबिक, यूएई के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर हमद अल शम्सी ने घटना के पीछे के हालात और कारणों की जांच के लिए लोक अभियोजन के विशेषज्ञ सदस्यों वाली एक टीम गठित करने का आदेश दिया है।यह घटनाक्रम ‘फ्लाईदुबई’ की इस घोषणा के बाद आया है कि विमान के कॉकपिट में हाथापाई की घटना हुई थी, जिसके बाद उसमें मौजूद चालक दल के सदस्यों को दखल देना पड़ा और विमान को सुरक्षित करना पड़ा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि लागू कानूनों के अनुसार, मामले की जांच यूएई के न्यायिक अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में आती है, क्योंकि विमान यूएई में पंजीकृत है और उस पर यूएई का झंडा लगा हुआ है। उसने कहा कि विमान में हुए आपराधिक कृत्यों पर यूएई का कानून लागू होता है, भले ही वे देश की सीमा के बाहर हुए हों।दुबई में स्थित ‘फ्लाईदुबई’ यूएई सरकार के स्वामित्व वाली एक प्रमुख विमानन कंपनी है। मंत्रालय ने कहा कि जांच अधिकारी घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों और वजहों की पड़ताल कर रहे हैं, जिसमें आतंकवादी गतिविधि या मंशा से संभावित संबंध के अलावा यह भी शामिल है कि क्या इसके लिए पहले से कोई योजना बनाई गई थी या निर्देश दिए गए थे। यूएई ने घटना से निपटने में सहयोग के लिए सऊदी अधिकारियों की तारीफ भी की।सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ की खबर के मुताबिक, जांच टीम ने सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (जीसीएए) और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में अपना काम शुरू कर दिया है। खबर के अनुसार, अल शम्सी ने अधिकारियों को घटना से जुड़ी परिस्थितियों और मकसद की जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि “कहीं इसका संबंध किसी आतंकवादी गतिविधि या मंशा से तो नहीं है, या फिर इसमें पहले से कोई योजना या निर्देश तो शामिल नहीं थे।” खबर में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी और डेटा पर भरोसा करने तथा जांच पूरी होने तक अटकलों या अविश्वसनीय जानकारी को फैलाने से बचने के महत्व पर भी जोर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि विमान सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।उन्होंने बताया कि इसका सह-पायलट ओमान का नागरिक बताया जा रहा है और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अगर आपकी फ़्लाइट हाईजैक हो जाए तो किसी इजरायली...नेतन्याहू ने दे डाली बड़ी सलाह
    Next Article
    Flydubai के पायलट पर हमला करने वाला को-पायलट कट्टरपंथी था, Israel PM का खुलासा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment