Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में टायर फटने से पलटी कार, मासूम की मौत:हादसे में माता-पिता घायल, मैनपुरी से दिल्ली जा रहा था परिवार

    1 day ago

    1

    0

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सात माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 22.500 माइल स्टोन के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार दयालबाग आगरा निवासी निशांत वशिष्ठ अपनी पत्नी वैष्णवी, सात माह की बेटी यति और आकांक्षा नाम की युवती के साथ कार से मैनपुरी से दिल्ली जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब उनकी कार थाना फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक कार का अगला टायर फट गया। उस समय कार तेज रफ्तार में थी। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस और यूपीडा कर्मियों को सूचना दी। सीट बेल्ट लगी थी, फिर भी नहीं बची मासूम प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय कार सवार लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। हालांकि तेज रफ्तार और भीषण गर्मी के कारण टायर फटने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में सात माह की बच्ची यति गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस, यूपीडा टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सात माह की बच्ची यति को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल निशांत वशिष्ठ और उनकी पत्नी वैष्णवी को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार वैष्णवी की हालत गंभीर बनी हुई है। कार में सवार आकांक्षा सुरक्षित बच गईं। बताया जा रहा है कि वह घायल निशांत की बहन हैं। 20 मिनट तक प्रभावित रहा यातायात हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार सड़क के बीचोंबीच क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी रही। बाद में क्रेन की मदद से कार को हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। करीब 20 मिनट बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची के शव को परिजनों के साथ भेज दिया गया है। यदि पोस्टमार्टम कराया जाता है तो वह आगरा में कराया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल दंपती को आगरा रेफर किया गया है। हादसे में सात माह की बच्ची की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के 27 प्रतिशत प्रधानों को नकारा:बुंदेलखंड के 30% और पूर्वांचल के 28% प्रधानों को दो या इससे कम रेटिंग; रोजगार नहीं मिलने से नाराजगी
    Next Article
    हमला करने वाले तेंदुए अब लेपर्ड सफारी में रहेंगे:यूपी में 3 बन रहीं; जंगल के पास रहने वालों को मिलेगा रोजगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment