Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दिनभर छाये रहे बादल, दोपहर में हल्की बूंदाबांदी:15KM से चलीं हवाएं; जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

    19 hours ago

    1

    0

    आगरा में सोमवार को दिनभर बादल छाये रहे और करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस बीच दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम खुशनुमा रहा और गर्मी का असर कम महसूस हुआ। तड़के हल्की ठंडक भी रही। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 17 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, हवा और बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सितंबर में नहीं हुई बारिश, सूखे जैसे हालात आगरा में मानसून सीजन के दौरान बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन बारिश कुछ ही दिनों में केंद्रित रही। सितंबर में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने रहे। 1 से 11 सितंबर के बीच सामान्य तौर पर 10.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में एक बूंद भी नहीं बरसी। इसके चलते दिन में गर्मी का असर बना रहा। इसके उलट लखनऊ में लगातार बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जबकि गोंडा के आठ गांवों में पानी घुसने की स्थिति सामने आई है। मानसून में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी है। यानी पूरे सीजन में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी कम बारिश हुई, जो करीब एक प्रतिशत की कमी है। हालांकि, सीजन के दौरान बारिश का वितरण समान नहीं रहा। कुछ दिनों में झमाझम बारिश हुई, जबकि बाकी दिनों में बारिश सामान्य से कम रही। तीन दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव पिछले तीन दिनों से चल रही हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिला है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के 35.6 डिग्री के मुकाबले 1.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार के 23.4 डिग्री से बढ़कर रविवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम? 13 अक्टूबर: मौसम साफ रहने का अनुमान, कुछ समय बादल छा सकते हैं। 14 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, तेज हवाएं चलने की संभावना। 15 अक्टूबर: मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान। इस दौरान अधिकतम करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर हंगामा:युवती के साथ शादीशुदा युवक पकड़ा गया, घर वालों और हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को सौंपा
    Next Article
    मेरठ SSP अपने ऑफिस में फरियादियों की भीड़ देख भड़के:3 थानेदारों की फोन पर क्लास लगाई, जांच कराने के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment