Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में धुंध में छुपी धूप, ठंड का असर बढ़ा:रात का पारा 10 डिग्री पर आया, कल सुबह भी रहेगी धुंध

    23 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार सुबह धुंध में धूप छुपी रही। इसके चलते ठंड का असर बढ़ गया। हालांकि हवा शांत है। दिन की अपेक्षा रात को ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए तापमान में गिरावट के आसार हैं। दिन में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। एक दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। इसी बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर और बढ़ेगा। तापमान में गिरावट सूरज की लुकाछुपी और धुंध के असर के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट के बाद स्थिर हो गया है। वहीं, रात के तापमान में और गिरावट आई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार को 28.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान गुरुवार के 11 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जोकि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अक्टूबर में सामान्य से 59% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 27 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 21.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 59 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली आईटी पार्क में स्टार्टअप्स को 40% छूट, VIDEO:सिर्फ लैपटॉप लेकर आएं युवा, 24 घंटे खुले पार्क में मिलेंगे बड़े मौके; वीडियो में देखें
    Next Article
    बस्ती में 30 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा:20 से ज्यादा कंपनियां 5,000 पदों पर करेंगी भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment