Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मतदाता विकास के लिए 23,442 आवेदन मिले:डीएम और एडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया; रविवार को भी जमा होंगे फॉर्म

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर से 23,442 आवेदन मिले। इनमें 21,797 आवेदन नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6 से किए गए। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 750 फार्म-7 और नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार के लिए 895 फार्म-8 भरे गए। डीएम मनीष कुमार वर्मा और एडीएम प्रशासन उपमा पाण्डेय ने कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने विधानसभा क्षेत्र 262-इलाहाबाद उत्तर के मेरी वानामेकर कन्या जूनियर हाईस्कूल, मिशन रोड स्थित मतदान केंद्र के मतदेय स्थल संख्या 239 से 244 का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची और पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 6ए, 7 और 8 के साथ मौजूद थे। डीएम ने निर्देश दिया कि मिले आवेदनों को उसी दिन बीएलओ ऐप पर दर्ज किया जाए। मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, फोटो या पते की गलती होने पर संबंधित मतदाता से फार्म-8 भरवाकर नियम के अनुसार सुधार किया जाए। उन्होंने पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं और सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों के फार्म-6 भरवाने को कहा। उन्होंने महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर भी जोर दिया। एडीएम उपमा पाण्डेय ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां लेने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक है। रविवार, 29 नवंबर को भी विशेष अभियान दिवस होगा। नागरिक अपने पोलिंग बूथ पर जाकर 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में नाम देख सकते हैं। नाम नहीं होने पर फार्म-6 जमा करें। नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार और निवास बदलने के लिए फार्म-8 जमा किया जा सकता है। नियम के अनुसार अपात्र या मृतक मतदाता का नाम हटाने के लिए फार्म-7 से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। प्रशासन ने पात्र युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं से सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसआरएमएस में एमबीबीएस के बैच के स्वागत में फ्रेशर पार्टी:तनाव से निकलने के लिए खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी
    Next Article
    हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज:बलिया का मामला, हाईकोर्ट ने कहा लापरवाह विवेचक पर एसपी कार्रवाई करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment