Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ Municipal Corporation Election के लिए Congress ने 30 प्रत्याशियों का किया एलान

    3 hours from now

    2

    0

    कांग्रेस ने शनिवार को 23 दिसंबर को होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। यह सूची चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने जारी की। इस सूची में सामान्य, अनुसूचित जाति और महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों के उम्मीदवार शामिल हैं।लक्की ने कहा, हमने नगर निगम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श, परामर्श और सर्वेक्षण करने के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया है। इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और अन्य नेताओं की राय भी ली गई।उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों से अपील की कि वे बेहतर चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस को वोट दें और पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी शनिवार को अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की और आठ और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इससे पहले आप ने 23 नवंबर को आठ वार्डों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।पार्टी ने करीब दो सप्ताह पहले नौ वार्डों के लिए पहली सूची जारी की थी। पूर्व महापौर कुलदीप कुमार और मौजूदा पार्षद अंजू कत्याल को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।नगर निगम सदन में फिलहाल बहुमत रखने वाली भाजपा की सूची में मौजूदा महापौर सौरभ जोशी का नाम भी शामिल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र बबला और गुरबख्श रावत को भी उम्मीदवार बनाया गया है। चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 26 दिसंबर को की जाएगी।नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख तीन दिसंबर है। नामांकन पत्रों की जांच चार दिसंबर को होगी, जबकि सात दिसंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।चुनाव में 4.60 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। इनमें 2,34,516 पुरुष, 2,25,671 महिलाएं और 22 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MK Stalin ने Deepam विवाद पर साधी चुप्पी को लेकर CM Vijay पर साधा निशाना
    Next Article
    IFFI में पुर्तगाली फिल्म Aki को मिला बेस्ट फिल्म का Golden Peacock अवॉर्ड, ऋषभ शेट्टी भी सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment