Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में विधानसभा चुनाव की तैयारी, Congress ने गठित की राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति

    4 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) और प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राजनीतिक मामलों की समिति में 42 सदस्य शामिल किए गए हैं।इनमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, पी एल पुनिया और राशिद अल्वी प्रमुख हैं। इस समिति में कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा कई नेताओं और विभिन्न विभागों के प्रदेश अध्यक्षों को पदेन सदस्य बनाया गया है।वहीं, प्रदेश चुनाव समिति की अध्यक्षता आराधना मिश्रा मोना करेंगी। इस समिति में 37 सदस्य शामिल हैं। इनमें प्रमोद तिवारी, इमरान मसूद, किशोरी लाल शर्मा, राजीव शुक्ला, अजय राय, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, पी एल पुनिया, राशिद अल्वी और सुप्रिया श्रीनेत सहित अन्य नेता शामिल हैं।चुनाव समिति में भी पार्टी के विभिन्न अग्रिम संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों को पदेन सदस्य के रूप में जगह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Himanta Biswa Sarma ने महिला आरक्षण से जुड़े 132वें संविधान संशोधन विधेयक का किया स्वागत
    Next Article
    MK Stalin ने Deepam विवाद पर साधी चुप्पी को लेकर CM Vijay पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment