Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिन होगी:33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और इसे निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। कुल 33,984 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एडीएम अरुण कुमार ने पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, टॉर्च, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और तंबाकू उत्पादों को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके किया पौधारोपण:पालीवाल पार्क में लगाए 450 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
    Next Article
    ईंटों से ओवरलोड ट्रैक्टर ने किशोर को कुचला:मैनपुरी में सिर के ऊपर से ट्रैक्टर और ट्राली के निकल गए चारों पहिए, सर फटने से मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment