Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में यमुना किनारे मिला लापता छात्रा का शव:खेत में मिला मोबाइल, एक्सप्रेसवे किनारे मिली शॉल और चप्पल, 10 फरवरी की रात से थी लापता

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में लापता छात्रा का शव 52 घंटे बाद घर से लगभग 2 किमी दूर यमुना किनारे मिला। उसका मोबाइल पास में ही खेत में और छात्रा की शॉल व चप्पल थोड़ी दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे मिले। गुरुवार रात छात्रा का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा 10 फरवरी की रात को लापता हुई थी, परिजन पास में ही परिवार में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वह 9वीं क्लास की छात्रा थी। अब विस्तार से... आगरा के थाना एत्मादपुर स्थित गांव नथौली, रहनकला निवासी जालिम सिंह की 14 वर्षीय बेटी लक्ष्मी 10 फरवरी की रात लगभग 10 बजे से लापता थी। गुरुवार रात लगभग 2 बजे उसका शव गांव से लगभग 2 किमी दूर स्थित शीशिया गांव के निकट यमुना किनारे मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। छानबीन की गई तो शव से थोड़ी दूर पर ही छात्रा का मोबाइल पड़ा था। लगभग आधा किमी दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे छात्रा की शॉल और उसकी चप्पल पड़ी हुई थी। परिजन शादी समारोह में गए थे बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को गांव में ही परिवार में शादी समारोह था। जालिम सिंह और अन्य परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। रात 10-11 के बीच में लक्ष्मी अपनी भाभी के साथ खेत में टॉयलेट जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रातभर ढूंढने के बाद जब छात्रा का पता नहीं चला तो 11 फरवरी को थाना एत्मादपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस और परिजन छात्रा की लगातार तलाश कर रहे थे। यमुना किनारे मिला शव 12 फरवरी की रात को लगभग 2 बजे किसी ने पुलिस को यमुना किनारे किसी किशोरी का शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। उसकी शिनाख्त लक्ष्मी के रूप में की गई। छात्रा का शव देखकर परिजन बेहाल हो गए। शव से थोड़ी दूर पर ही उसका मोबाइल फोन पड़ा था। परिजनों ने छात्रा की हत्या का आरोप लगाया है। थाना एत्मादपुर इंस्पेक्टर आलोक कुमार का कहना है-गुरुवार रात को यमुना किनारे छात्रा का शव मिला है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। अभी छानबीन जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर सजेगा राम मंदिर:भोलेनाथ-पार्वती विवाहोत्सव की भव्य तैयारी; उज्जैन से आएंगे श्रृंगारी
    Next Article
    यूपी कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: 15 आरोपी एक माह से फरार:गोंडा में 21.47 करोड़ का गबन, तीन पुलिस टीमें लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment