Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में B-Tech छात्र से ठगी:एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए हड़पे, पुलिस ने शुरू की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बड़े जॉब स्कैम का खुलासा हुआ है। ठगों ने बीटेक पास युवाओं और एक युवती को निशाना बनाकर उनसे करीब 23.5 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें फर्जी ऑफर लेटर भी दिए गए। इस संबंध में तुलाशेरपुर निवासी देवेंद्र कुमार सिंह ने इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चौपुला निवासी विशाल और उसके साथियों दयाशंकर, विपिन, सोनू व अभिषेक ने खुद को एयरलाइन से जुड़ा बताकर एयर इंडिया में एसोसिएट पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। देवेंद्र ने अपने भाई, एक दोस्त और उनके साथ बीटेक करने वाली एक युवती के लिए भी इन ठगों से बात की। आरोपियों ने "प्रोसेसिंग, ट्रेनिंग और जॉइनिंग" के नाम पर किस्तों में 23.5 लाख रुपये से अधिक की राशि ली। कुछ समय बाद सभी पीड़ितों को ऑफर लेटर दिए गए। हालांकि, जब पीड़ितों ने एयर इंडिया कार्यालय में इन दस्तावेजों का सत्यापन कराया, तो पता चला कि ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया चल ही नहीं रही थी और दिए गए सभी दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित जॉब फ्रॉड का मामला हो सकता है, जिसमें प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर युवाओं को फंसाया जाता है। इज्जतनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इज्जतनगर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन और उनके बैंक ट्रांजैक्शन खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी बड़ी कंपनी में नौकरी के नाम पर पैसे मांगने पर तुरंत सतर्क रहें। ऑफर लेटर और भर्ती प्रक्रिया की पुष्टि हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑफर की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैदी ने जज को 'फर्जी एनकाउंटर की कहानी सुनाई:जेल में पहुंचे देवबंद कोर्ट के एसीजीएम, युवक बोला- करंट लगाकर जबरन कबूल कराया
    Next Article
    उरई में ODA का बुलडोजर चला:सैकड़ों एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment