Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: 15 आरोपी एक माह से फरार:गोंडा में 21.47 करोड़ का गबन, तीन पुलिस टीमें लगी

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के यूपी कोऑपरेटिव बैंक की बड़गांव शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले के 15 आरोपी एक महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। नगर कोतवाली पुलिस अब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। फरार आरोपियों में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अजय कुमार, तत्कालीन प्रबंधक सुशील कुमार और पूर्व कैशियर पवन कुमार शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। इन फरार आरोपियों को किसी भी न्यायालय से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में असफल साबित हो रही है। अब नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा सके। यह मामला बीते 12 जनवरी को गोंडा के नगर कोतवाली में दर्ज किया गया था। वर्तमान शाखा प्रबंधक भुवन चंद्र सती ने तहरीर देकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक, प्रबंधक, तत्कालीन कैशियर और 12 खाताधारकों सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और घोटाले का मुकदमा दर्ज कराया था। भुवन चन्द्र सती ने आरोप लगाया था। कि लोन वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता धोखाधड़ी करके इन लोगों द्वारा एक गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर 21.47 करोड़ रुपए का घोटाला औऱ फर्जीवाड़ा किया गया है। इन लोगों ने अनियमित रूप से लोन वितरण करके धनराशि का दुरुपयोग किया है। इसमें पवन कुमार तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को इस पूरे सिंडिकेट में शामिल करके पात्रता और अभिलेख पूर्ण किए बिना ही लोन दे दिया गया। जिसमें और कई लोग शामिल हैं लोन देने से पहले आवश्यक अभिलेख में नहीं पूरा किया गया ना ही इन लोगों का सत्यापन किया गया है और फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेजों के सहारे लोन वितरण किया गया है। इस पूरे गिरोह में और कई लोग शामिल हैं यहां खाता धारकों ने भी बड़े पैमाने पर इन लोगों के साथ एक सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर के बड़ा घोटाला और फर्जी वाडा किया है। वही गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर के लगातार हमारे तीन पुलिस टीम में लगी हुई हैं। लेकिन सभी आरोपी अपने मोबाइल नंबर को बंद करके लगातार फरार चल रहे हैं ऐसे में पुलिस को गिरफ्तारी करने में काफी दिक्कतें हो रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर के लगातार हम लोगों द्वारा प्रयास किया जा रहा है जल्द ही फरार चल रहे हैं आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा इस पूरे घोटाले को लेकर के और विस्तार से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में यमुना किनारे मिला लापता छात्रा का शव:खेत में मिला मोबाइल, एक्सप्रेसवे किनारे मिली शॉल और चप्पल, 10 फरवरी की रात से थी लापता
    Next Article
    युवक ने महिला को सड़क पर पटका, महिला को गंभीर:अमेठी में बच्चों के मामूली झगड़े के बाद मारपीट, आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment