Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में यात्रियों को मिलेंगी होली स्पेशल ट्रेन:लोगों को मिलेगी राहत, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में त्यौहार पर ट्रेनों में मारामारी रहती है। होली को लेकर रेलवे ने विशेष तैयारी की है, इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। आगरा रेल मंडल ने 50 अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा ईदगाह स्टेशन से श्रीगंगानगर तक चार ट्रेन चलेंगी। जिससे त्यौहार पर रेलवे पर दबाव न पड़े। और यात्री आसानी से यात्रा कर सके। इसके अलावा स्टेशनों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया-श्रीगंगानगर से ईदगाह के बीच विशेष ट्रेन 4 से 25 मार्च तक चलेगी, जो हर बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। श्रीगंगानगर से ट्रेन 04733 बुधवार को 2:30 बजे रवाना होकर, शुक्रवार सुबह 5:15 बजे ईदगाह जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, ईदगाह जंक्शन से ट्रेन 04734 बृहस्पतिवार रात 2:30 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में 19 डिब्बे उपलब्ध होंगे, जिनमें स्लीपर, एसी तृतीय, सामान्य और डब्लूएलआरआरएम के डिब्बे शामिल हैं। प्रमुख स्टेशनों जैसे मथुरा, गोवर्धन, अछनेरा पर यह ट्रेन रुकेगी। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुल 18 जोड़ी होली विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है, जिनका लाभ आगरा मंडल के यात्रियों को भी मिलेगा। इनमें गांधीधाम–भागलपुर 09451-09452 (शुक्रवार/सोमवार), रक्सौल–उधना 05559-05560 (28 फरवरी से 1 मार्च), शेखपुरा–आनन्द विहार टर्मिनल 02397-02398 (8 से 16 मार्च) व 03697-03698 (6 से 15 मार्च), नई दिल्ली–हावड़ा आरक्षित विशेष 04052-04051 (25 फरवरी से 5 मार्च प्रतिदिन), नई दिल्ली–दादर सुपरफास्ट 04002-04001 (25 फरवरी, 4 मार्च व 27 फरवरी, 6 मार्च) तथा चरलापल्ली–दानापुर 07091-07092-07093-07094-07095-07096 निर्धारित तिथियों पर चलेंगी। इस बारे में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इन ट्रेनों का ठहराव टूंडला जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, जिससे आगरा के यात्रियों को दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल रूट पर सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवर्तन चौक से DM ऑफिस तक छात्रों का पैदल मार्च:LU लाल बारादरी प्रकरण गरमाया, परिसर में धरने पर रोक; सड़क पर उतरेंगे
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक आज:पार्षद अपने वार्ड की समस्याएं उठाएंगे, बजट पर भी होगी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment