Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटा था, पंखे से लटका मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में मंगलवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर छलेसर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरविंद सोन उर्फ बल्लू पुत्र डॉ. सुरेश सोन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उसकी ससुराल टूंडला, फिरोजाबाद में बुधवार को शादी थी। अरविंद अपनी पत्नी को खरीदारी कराने के बाद एक दिन पहले ससुराल छोड़कर आया था। वह खुद भी शादी में शामिल होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अज्ञात कारणों से उसने फांसी लगा ली। मृतक का एक तीन वर्षीय बेटा है और वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। आज उसके साले की शादी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि सुबह युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। युवक का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार:चंदौली में 3 लाख की ज्वैलरी बरामद, चोरी का माल बेचने निकले थे
    Next Article
    डॉ. मोहन भागवत बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवसाय नहीं:धूल का एक कण भी धर्म से अलग नहीं हो सकता, लखनऊ में छात्रों से संवाद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment