Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड का वीडियो डाला:मेटा अलर्ट के बाद पहुंची पुलिस, बोला- प्रेमिका को डराने के लिए बनाया था; खुजली की गोली खाई

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में प्रेम में धोखा मिलने के बाद 20 साल के युवक ने सुसाइड का फर्जी वीडियो बनाया। प्रेमिका को डराने और वायरल होने के लिए उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद मेटा के एआई सिस्टम ने इसे सुसाइड का कंटेंट मनाते हुए पुलिस को अलर्ट किया। अलर्ट मिलते ही पुलिस युवक की लोकेशन पर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद पुलिस को लड़का सही-सलामत मिलता है। पता चला कि लड़के को प्रेम में धोखा मिलने के बाद फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस टीम ने लड़के की पूरी काउंसलिंग की। उसे समझाया गया कि इस प्रकार का कोई कदम न उठाए। साथ ही इस प्रकार के कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर न डालें। मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र अब्बास नगर का है। अब जानिए पूरा मामला.… एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के अब्बास नगर में रहने वाले साहिल (20) ने यह वीडियो बनाकर पोस्ट किया। साहिल ने बताया- पोस्ट मेरी ही आईडी से हुई है। नेट नहीं चल रहा था। तो गलती से पोस्ट हो गई। कोई परेशानी नहीं थी, पोस्ट मैंने नहीं बनाई थी। पीड़ित के भाई आजम ने बताया- हमे नहीं पता की ऐसी कोई वीडियो बनाई है। हमें नहीं पता था कि वीडियो से इतनी बड़ी समस्या हो जाएगी। अगर मालूम होता तो ऐसा वीडियो नहीं बनाने देते। वीडियो में क्या दिख रहा जिस वीडियो को लड़के ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उस वीडियो में दिख रहा है कि लड़के के हाथ में एक 18 टैबलेट की दो स्ट्रिप है। वह उसमें से टैबलेट निकालता है। इसके बाद सभी टैबलेट एक साथ खा लेता है। टैबलेट खाने के बाद लड़का पानी पी लेता है। वीडियो में लड़के की आंखों में आंसू भी भरे हुए हैं। साथ में ही लिखा है- सब टैबलेट खा गया एक ही बार में, कुछ नहीं रहा मुस्कान मेंरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। पोस्ट के उपर 11:07 P.M मंडे 16/02/2026 लिख कर अपलोड़ कर दिया। पीछे बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, उस पर एक शायरी चल रहीं है। उसके दिए जख्म मैं अभी से सीलना चाहता हूं, मेरी बर्बादी के पीछे मैं उसे सीलने चाहता हूं, उसकी तस्वीर से मन नहीं भरता यार, अब मैं मरना चाहता हूं। लड़के ने यह वीडियो मंगलवार को बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 30 मिनट में मेटा ने पुलिस को अलर्ट किया वीडियो अपलोड होने के 30 मिनट बाद मेटा ने सुसाइड के बारे पुलिस को अलर्ट करता है। एक लड़का सुसाइड कर रहा है, उसे बचाओ। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आती है। 10 मिनट में पुलिस उस लड़का की लोकेशन पर पहुंचती है, जहां उसका घर था। घर पहुंचने के बाद पुलिस को लड़का सही-सलामत मिलती है। सिपाहियों ने लड़के और उसके परिजनों से वायरल वीडियो के मामले में पूछताछ की। लड़के ने बताया कि वह 10 पास है, गाड़ी मैकेनिक है। लड़की से धोखा खाने के बाद वीडियो बनाई थी। इसमें जो गोली है वे खुजली की है। वीडियो गलती से अपलोड हुई थी। कोई परेशानी नहीं थी पुलिस की काउंसलिंग में लड़के ने कहा- मुझ पर किसी भी परिजन और लड़की का कोई दबाव नहीं है। मैंने ऐसे ही वीडियो बना लिया था। मुझे नहीं पता था कि इस वीडियो से इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। उसने पुलिस टीम को पूरा आश्वासन दिया के आगे से ऐसा वीडियो वह नहीं बनाएगा। मेटा के अलर्ट और पुलिस की कार्रवाई के बाद लड़के के भाई ने पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस समय रहते हमारे घर पर पहुंची। भाई ने ऐसी वीडियो डाली है। इसकी जानकारी हमें भी नहीं थी। पुलिस का हम धन्यवाद करते हैं। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग:आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर की फायरिंग फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया':बोली- सीट के बहाने केबिन में ले गया; गोरखपुर में लड़की ने दर्ज कराई FIR
    Next Article
    '23 फैकल्टी को मिला प्रमोशन,12 को मिली संविदा नियुक्ति':भाषा विश्वविद्यालय की कार्य परिषद बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर, प्रॉक्टर-प्रोवोस्ट की सैलरी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment