Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में एमएड, बीएड परीक्षा शुरू:3 जिलों के 15 केंद्रों पर 3121 परीक्षार्थी शामिल, 132 अनुपस्थित

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड, बीएड और बीपीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। तीन जिलों में बनाए गए कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर 3121 परीक्षार्थी शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। सहायता प्राप्त एवं राजकीय महाविद्यालयों में 13 नोडल केंद्र स्थापित किए गए थे। इसके अतिरिक्त, 15 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए। तीन केंद्रों का विस्तार वहीं आवश्यकता पड़ने पर, तीन नजदीकी केंद्रों का विस्तार कर उन्हें भी परीक्षा केंद्र बनाया गया। वहां पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की गई, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। परीक्षा के दौरान कुल 132 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें 77 छात्र और 55 छात्राएं शामिल थीं। इसी के साथ, परास्नातक कृषि की परीक्षाएं भी शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलविहीन बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती है। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनता आदर्श कॉलेज और स्वतंत्र संग्राम सेनानी विक्रम सिंह महाविद्यालय, चुनार का दौरा कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं निरीक्षण के दौरान, कुलपति ने विभिन्न केंद्रों से आए विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने उनके आवागमन, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें कोई असुविधा नहीं हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगामी परीक्षाएं भी इसी प्रकार पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मजार तोड़ी, मलबा फेका:बिहारी नगर में दो महीना पुरानी घटना का VIDEO सामने आया, एक अरेसस्ट
    Next Article
    मेरठ के मेडिकल अस्पताल को मिली नई प्रमुख अधीक्षक:सहारनपुर के जिला अस्पताल से आई डॉ सुधा कुमारी ने किया पदभार ग्रहण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment