Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Putin के एक ऐलान से भारत में 1 लाख से भी नीचे चला जाएगा सोना! कई देशों में हड़कंप

    3 hours from now

    1

    0

    भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद अचानक कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। रूस ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए अमेरिका को एक ऐसा ऑफर दिया है जिससे भारत और दुनिया में अचानक सोना सस्ता होना शुरू हो गया है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस की वजह से 10 ग्राम सोना 1 लाख के नीचे तक पहुंच सकता है। इस होश उड़ा देने वाली कहानी को पीएम मोदी ने पहले से ही भांप लिया था। जिसका फायदा आने वाले दिनों में भारत को मिलना तय है। हालांकि यह खबर चीन को हिलाकर रख देगी। दरअसल खबर है कि रूस जल्द ही व्यापार के लिए दोबारा अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल शुरू कर सकता है।इसे भी पढ़ें: Alexei Navalny की मौत का राज़ खुला! शरीर में मिला Dart Frog का ज़हर, Russia ने बताया Propagandaएक रिपोर्ट के मुताबिक रूस यूक्रेन युद्ध के खत्म होने के बाद रूस ने अमेरिका के साथ एक बड़ी डील करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। आपको बता दें कि 2022 में यूक्रेन जंग की शुरुआत के बाद रूस को ग्लोबल पेमेंट सिस्टम Swift से बाहर निकाल दिया गया था। जिसके बाद रूस ने अपनी इकॉनमी को डॉलर से मुक्त करने के लिए चीन के युवान और भारतीय रुपए का सहारा भी लिया था। लेकिन इससे रूस को बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला। रूस के लिए ऐसी नाजुक स्थिति में चीन ने बहुत बड़ा खेल करना शुरू कर दिया। चीन ने रूस पर डॉलर को पूरी तरह से बंद करने का दबाव बनाया जिसे डीडोलराइजेशन कहा गया था। हालांकि भारत ने कभी भी खुलकर डीडोलराइजेशन का समर्थन नहीं किया था। मगर अब पुतिन को समझ आ गया है कि अगर भारत यूरोप और दुनिया के बाकी देशों के साथ व्यापार करना है तो फिलहाल डॉलर पर लौटना ही पड़ेगा। इसे भी पढ़ें: 114 राफेल के बाद Su-57 लेगा भारत? मैक्रों के भारत पहुंचते ही रूस ने भारतीय एयरफोर्स के लिए दे दिया तगड़ा ऑफरइसीलिए रूस अपने रुख में एक ऐतिहासिक यू टर्न ले रहा है। भारत अमेरिका डील के बाद अब रूस और अमेरिका के बीच एक संभावित समझौते पर बातचीत चल रही है। इस संभावित समझौते के तहत रूस और अमेरिका फॉसिल फ्यूल, न्यूक्लियर एनर्जी, नेचुरल गैस, तेल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पार्टनरशिप करेंगे। यह सब कुछ इसलिए किया जा रहा है कि दुनिया के दो सबसे बड़े एनर्जी प्रोड्यूसर्स देश यानी अमेरिका और रूस को कंपटीटर की जगह पार्टनर बनाया जाए। अब आप सोचिए कि भारत अगर चीन की तरह किसी एक को चुनता तो भारत को कितना बड़ा नुकसान होता। भारत ने जबरदस्त कूटनीति दिखाते हुए रूस के साथ भी व्यापार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi का युवाओं को संदेश: AI से डरो मत, सही Skill से Future World पर करोगे राज
    Next Article
    T20 World Cup 2026: कौन है 19 साल का युवराज सामरा? जिसने वर्ल्ड कप में सिर्फ 65 गेंद में ठोक डाला 110 रन, युवराज सिंह से है खास कनेक्शन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment