Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का ट्रांसफर-संभल के डीएम बने:गाजीपुर के सीडीओ संतोष कुमार वैश्य बने आगरा के नये नगर आयुक्त

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में लंबे समय से नगर आयुक्त पद पर तैनात रहे अंकित खंडेलवाल का रविवार रात शासन ने ट्रांसफर कर दिया। उन्हें संभल का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, गाजीपुर के सीडीओ संतोष कुमार वैश्य आगरा के नये नगर आयुक्त बनाए गए हैं। डीएम के रूप में अंकित खंडेलवाल की यह पहली पोस्टिंग हैं। स्वच्छता और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए चर्चित नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का तबादला कर उन्हें संभल का डीएम बनाया गया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी खंडेलवाल ने 21 फरवरी 2023 को आगरा में कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में आगरा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप 10 में स्थान बनाया। कुबेरपुर डंपिंग ग्राउंड पर वर्षों से जमा करीब 18 लाख मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण कर लगभग 60 एकड़ जमीन खाली कराई गई, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो कूड़े से बिजली उत्पादन करेगा। उनके कार्यकाल में आगरा को क्लीन वाटर, क्लीन एयर और स्मार्ट सिटी श्रेणियों में कई पुरस्कार मिले। अब संभल में उनके अनुभव से विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत:3 घंटे की बारिश से तापमान में गिरावट; सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित
    Next Article
    हरदोई मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्त का संकट:500 यूनिट क्षमता के मुकाबले 50 से कम, कई ग्रुप खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment