Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत:3 घंटे की बारिश से तापमान में गिरावट; सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। करीब तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और वातावरण ठंडा व सुहावना हो गया। लगातार बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सुबह के समय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, भीषण गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने संतोष जताया। तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट के आसार मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे यह 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग 4 डिग्री गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। सप्ताहभर राहत के संकेत मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह वातावरण में नमी बनी रह सकती है। बीच-बीच में हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। अगले हफ्ते फिर बढ़ सकती है गर्मी विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले सप्ताह से एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद डीएम रमेश रंजन का तबादला:संतोष कुमार शर्मा बने नए जिलाधिकारी, विवादों में रहा पिछला कार्यकाल
    Next Article
    आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का ट्रांसफर-संभल के डीएम बने:गाजीपुर के सीडीओ संतोष कुमार वैश्य बने आगरा के नये नगर आयुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment