Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस ने धर्मांतरण गैंग के 4 आरोपी पकडे़:9वीं फेल तलमीज दूसरे देशों से जुटता था फंडिंग, 12वीं पास मौलाना तैयार करता था निकाहनामा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा की दो सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में आगरा पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है। धर्मांतरण गैंग से जुडे़ 14 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों में से तीन दिल्ली और एक राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस चारों की कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में सदर क्षेत्र की दो बहनों को मुक्त कराया गया था। धर्मांतरण गैंग से जुड़े 14 आरोपी गिरफ्तार हुए थे और 1 दर्जन युवतियां इनके चंगुल से छुड़वाई गई थी। विवेचना के दौरान कनाडा में रह रहे भोपाल निवासी दाऊद के घर की कुर्की की गई थी। पुलिस को आगे और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। आगरा पुलिस की टीम ने तलमीज उर रहमान, परवेज अख्तर, जतिन कपूर निवासीगण दिल्ली और हसन मोहम्मद निवासी डींग राजस्थान को गिरफ्तार किया है। नौवीं फेल है तलमीज साउथ ईस्ट दिल्ली निवासी नौवीं पास तलमीज उर रहमान दिल्ली में जूते का काम करने की आड़ में दूसरे देशों के नेटवर्क के जरिए धर्मांतरण की फंडिंग और अन्य काम कर रहा था। वह दाऊद के सीधे संपर्क में था। वहीं, मौलाना हसन मोहम्मद 12वीं पास है। वो महिलाओं के निकाहनामे तैयार करवाकर धर्मांतरण के बाद युवतियों का निकाह करवाता था। इनका साथी परवेज अख्तर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए पास है और कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान चलाता है। परवेज इस्लाम धर्म की किताबें लिखता था और दूसरे धर्मों की कमियां निकालकर उन्हें किताबों में लिखकर युवाओं को मुस्लिम धर्म की ओर आकर्षित करता था। इनका साथी जतिन कपूर उर्फ जाशिम कपूर एमबीए पास है और वेबसाइट डिजाइनिंग का काम करता है। जतिन धर्म परिवर्तन कर चुका है। वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है और युवाओं को ब्रेन वाश कर धर्म परिवर्तित कराने के लिए प्रेरित करता था। सभी को जेल भेजा गया है और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। ये है पूरा मामला आगरा में 2 सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान समेत 14 लोगों को अरेस्ट किया। आगरा पुलिस और ATS ने इनसे बंद कमरे में अलग-अलग पूछताछ की। जो कुछ सामने आया, वो बेहद चौंकाने वाला था। उन्होंने बताया कि आगरा से कोलकाता लाई गई दोनों बहनों में से एक ने सिर्फ इस्लाम ही नहीं कबूला था। उसका इस तरह से ब्रेनवॉश किया गया था कि वो मुजाहिदा (कुर्बान होने को तैयार) बन गई थी। पुलिस को इस फैक्ट से जुड़े कुछ चैट भी मिले हैं। आयशा ने पुलिस कस्टडी में बताया कि इन बहनों को धर्मांतरण सलाफी मुस्लिम की तरह किया गया, जोकि बहुत कट्‌टर होते हैं। वहीं, मोहम्मद इब्राहिम ने पुलिस को बताया कि पहले लड़कियां सिर्फ इस्लाम में आने को तैयार हुईं थीं, मगर फिर जैसे-जैसे हम उन्हें मुगल काल में कैसे मुस्लिम का भारत पर शासन था, उसकी कहानियां वीडियो में दिखाते गए, छोटी वाली बहन जोया तैयार हो गई कि वह इस्लाम के लिए कुर्बान हो जाएगी। पुलिस को दोनों सगी बहनों को धर्मांतरण के लिए ब्रेनवॉश करने वाली आयशा के मोबाइल से कुछ वीडियो भी मिले हैं, जिनमें राम मंदिर का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी दिख रहे हैं, बैक ग्राउंड साउंड में एक शख्स कह रहा है- बहुत बन गए सोमनाथ से मंदिर… अब टूटने चाहिए। इन इनपुट के सामने आने के बाद ATS, IB और सुरक्षा एजेंसी इन लड़कियों से फिर से पूछताछ की तैयारी कर रही हैं। बहनें पुलिस के साथ आने को तैयार नहीं आगरा पुलिस कोलकाता में जब दोनों बहनों तक पहुंची, तो वह दोनों हिजाब में थीं। पहले दोनों वापस आने को ही तैयार नहीं थीं। कह रही थी कि हमारा मकसद मिल गया है। जब पुलिस के साथ मौजूद महिला दरोगा ने उनकी काउंसिल की, तब वह बस्ती छोड़कर पुलिस के साथ बाहर आने को तैयार हुईं। सेफ जगह पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों बहनों के मोबाइल चेक किए। अब्दुल रहमान कर रहा था मरने-मारने को तैयार उसमें लंबी-लंबी चैट मिली। धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले सरगना अब्दुल रहमान कुरैशी के साथ ये लड़कियां कनेक्टेड मिली। इस बातचीत में लड़कियों को इस्लाम के लिए मरने-मारने के लिए तैयार किया जा रहा था। लड़कियां भी अब्दुल को लिखकर भेज रही थी कि वह अल्लाह की राह पर कुर्बान होने को तैयार हैं। वह इस्लाम के लिए जान देंगी। तभी जन्नत नसीब होगी। पुलिस ने फिलहाल ये चैट सार्वजनिक नहीं की है। आरोपियों के खिलाफ तैयार हो रही केस डायरी में शामिल की गई हैं। इन चैट से पुलिस को पता चला है कि किस तरह से दोनों का ब्रेन वॉश किया गया। पुलिस को लड़कियों की सोशल ID पर प्रोफाइल फोटो लगी मिली, जिसमें वो एके-47 के साथ थीं। सुरक्षा एजेंसी मान रही हैं कि बहनों को ISIS माड्यूल के लिए इस्तेमाल किया जाना था, मगर इससे पहले उन्हें रिकवर कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हादसे के 20 दिन बाद भी नहीं चली नावें:रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर नाविकों ने जताई नाराजगी, कहा दो दिन में नहीं मानी मांग तो करेंगे आंदोलन
    Next Article
    मथुरा में अंतरराज्यीय ट्रक चोरी गैंग का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक सहित 90 लाख के टैबलेट और लैपटॉप बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment