Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में अंतरराज्यीय ट्रक चोरी गैंग का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक सहित 90 लाख के टैबलेट और लैपटॉप बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा रिफाइनरी थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ट्रक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया एक ट्रक, लैपटॉप, टैबलेट और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामदगी की कुल कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 2:52 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। फैक्ट्री एरिया रेलवे लाइन के पास स्थित एक बाड़े में घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक नंबर HR 55 AQ 0672 (शिव शक्ति कैरियर) को बरामद किया। मौके से रिजवान, नासिर, मौहब्बत और हासिम नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद ट्रक के अंदर से चोरी किए गए लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ ही 80 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इस ट्रक की चोरी के संबंध में 30 अप्रैल 2026 को थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का ट्रक फैक्ट्री एरिया के पास छिपाकर रखा गया है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित तरीके से ई-कॉमर्स कंपनियों के वेयरहाउस को निशाना बनाते थे। गिरोह का एक सदस्य ट्रक ड्राइवर बनकर माल ढुलाई का काम लेता था। रास्ते में ट्रक रोककर उसकी सील काटकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए जाते थे। बाद में ट्रक को फिर से सील कर दिया जाता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस ने धर्मांतरण गैंग के 4 आरोपी पकडे़:9वीं फेल तलमीज दूसरे देशों से जुटता था फंडिंग, 12वीं पास मौलाना तैयार करता था निकाहनामा
    Next Article
    लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:बुद्ध विहार में गूंजे ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment