Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:22 दिन पहले ही शादी हुई, 3 दिन पहले हनीमून से लौटा, युद्धपोत की इंफॉरमेशन लीक की

    6 hours ago

    1

    0

    UP ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। आरोपी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter-Services Intelligence) के लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेजी भेजी हैं। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई। लांस नायक ने बैंक खाते से ISI एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। ATS ने आरोपी को आगरा में कागारौल के गांव चीतपुर से दबोचा है। आरोपी आदर्श की 22 दिन पहले ही शादी हुई है। वो तीन दिन पहले ही हनीमून से लौटा। केरल में तैनात था लांस नायक लकी आरोपी लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा में कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का रहने वाला है। इस समय उसकी तैनाती दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि (केरल) में थी। ATS को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि लकी पाकिस्तानी एजेंसी ISI को भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है। मंगलवार को लकी को पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच की गई, जिसमें उसके जासूस होने की पुष्टि हुई। जांच में यह भी पता चला कि लकी ने ISI एजेंटों को अपने बैंक खाते से पैसे भी भेजे थे। साथ ही बेहद संवेदनशील सूचनाएं साझा की गईं। एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं इस जासूसी नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं। 19 फरवरी को हुई शादी दैनिक भास्कर टीम आरोपी के गांव चीतपुर में पहुंची। लोगों ने बताया कि आदर्श की 19 फरवरी को मथुरा के विशावर की रहने वाली युवती के साथ बडे़ ही धूमधाम से शादी हुई थी। सूरज गार्डन में शादी समारोह हुआ था। लोगों का कहना है कि शादी के बाद आदर्श पत्नी को लेकर दुबई गया था। तीन दिन पहले ही वो वापस लौटा। उसके वापस आते ही एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आदर्श करीब 7 साल पहले नेवी में भर्ती हुआ था। गांव के लोग हैरान आदर्श के पाकिस्तानी एजेंट होने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग हैरान हैं। उनका कहना था कि कभी लगा नहीं कि आदर्श देश के साथ गद्दारी कर सकता है। वो बहुत सीधा लगता था। वहीं, आदर्श के घर पर कोई मौजूद नहीं था। आदर्श के पिता बलवीर तीन भाई हैं। सभी लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं। बलवीर शराब की दुकान पर काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा ने लगाया कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, FIR:बोली - मार-पीटकर बनाई गंदी वीडियो, अब वायरल करने की दे रहा धमकी
    Next Article
    कानपुर में होली पर बदले सियासी रंग:मेयर प्रमिला पांडेय और नसीम सोलंकी गले मिलीं, सपा और बीजेपी विधायक भी गले लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment