Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा ने लगाया कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, FIR:बोली - मार-पीटकर बनाई गंदी वीडियो, अब वायरल करने की दे रहा धमकी

    9 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने में एक छात्रा ने कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि कोचिंग संचालक अमित कुमार के यहां वो पढ़ने जाती थी। इस दौरान वह उससे पहले छेड़छाड़ और फिर जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान मार-पीटकर मेरी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। मैंने वहां पढ़ाई छोड़ी तो अब वह मेरी गंदी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और रस्ते में रोककर मारपीट कर रहा है। फिलहाल छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया - हम सीसीटीवी फुटेज के जरिए कोचिंग की जानकारी जुटा रहे हैं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान बनाई वीडियो युवती ने थाने में तहरीर देते हुए बताया - दौलतपुर, पहाड़िया पर वह कोचिंग पढ़ने जाती थी। कोचिंग संचालक अमित कुमार उसे पहले दिन से प्रताड़ित कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया - वो कोचिंग में मुझसे छेड़छाड़ और जबरदस्ती गंदी हरकतें करता था। मेरे मना करने पर मुझसे मारपीट भी करता था। उसके बाद मुझे जान से मारने की धमकी देकर मेरी गंदी वीडियो भी उसने कई बार बनाई है। कोचिंग छोड़ा तो वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी युवती ने बताया - मैंने बदनामी के डर से कोचिंग छोड़ दी। इसके बाद उसने रास्ते में छेड़खानी शुरू कर दी। कहता है मेरी कोचिंग में आकर पढ़ो वरना बदनाम कर दूंगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। जिससे मै भयभीत हूं, इसलिए थाने पर एप्लिकेशन दे रही ताकि उचित कार्रवाई हो। पुलिस ने दर्ज की FIR थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह ने बताया - युवती की तहरीर पर थाने पर कोचिंग संचालक अमित कुमार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) और 74 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोचिंग रस्ते की सीसीटीवी और कोचिंग के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचा जा रहा है। जल्दी ही दोषियों को पकड़का जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान वैन में लगी आग:इटावा में ओमनी वैन जलकर राख, चालक और दुकानदार फरार
    Next Article
    आगरा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:22 दिन पहले ही शादी हुई, 3 दिन पहले हनीमून से लौटा, युद्धपोत की इंफॉरमेशन लीक की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment